DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

परसोदा के युवा गांव में लगाएंगे 1000 पौधे, हुई शुरुआत

डौंडी । डौंडी ब्लाक के ग्राम पटेली के आश्रित ग्राम परसोदा में युवा विकास समिति द्वारा गांव में हरियाली भी खेलने का अनूठा कार्य शुरू किया गया है। यहां के युवाओं द्वारा 1000 पौधे लगाने का संकल्प लिया गया है। इस क्रम में 2 अगस्त से पौधा लगाने की शुरुआत की गई। खेल मैदान के चारों ओर उक्त समिति द्वारा पौधारोपण किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और संस्कृति और खेल को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर युवा विकास समिति के अध्यक्ष विद्या मसिया ,सचिव भूपेश मसिया , सहसचिव वेद प्रकाश निषाद, रविंद्र मसिया, खेमनलाल, विनय, नेवेंद्र, संजय, मितेंद्र, गट्टू एवं अन्य साथी मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page