DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बड़ी खबर- हिंसक हाथी के शिकार छात्र के घर पहुंचे भाजपा नेता राकेश यादव सहित अन्य, विभाग की योजनाओं के तहत मुआवजा दिलाने तत्काल की अफसरों से बात, ग्रामीणों से बोले हम राजनीति करने नहीं, उनकी पीड़ा में साथ देने आए हैं

बालोद। भाजपा के प्रदेश मंत्री राकेश यादव , सुरेंद्र देशमुख ,युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमित चोपड़ा सहित अन्य नेता आज डौंडी ब्लाक के ग्राम लिमउ डीह के आश्रित ग्राम खल्लारी टोला पहुंचे। जहां कल ग्यारहवीं के एक छात्र डोमेन्द्र ध्रुव की मौत हाथी के कुचलने से हुई थी। मृतक परिवार से मिलकर नेताओं ने संवेदना प्रकट की।

ग्रामीणों से कहा कि हम यहां राजनीति करने नहीं आए हैं। बल्कि इस दुख की घड़ी में हम उनका हिम्मत बढ़ाने के लिए आए हैं। मौके पर अन्य हाथी प्रभावित ग्रामीण भी आए और लगभग सभी की शिकायत थी कि विभाग द्वारा उन्हें अब तक जितना भी नुकसान हुआ है उनका मुआवजा नहीं दिया गया है। सिर्फ आश्वासन मिल रहा है। इस पर तत्काल प्रदेश मंत्री राकेश यादव ने डीएफओ को फोन लगाया और मुआवजे की स्थिति के बारे में जानकारी ली। डीएफओ ने कहा कि मुआवजा प्रकरण तैयार है। हमने संबंधित बैंकों को राशि भेज दी है। जल्द ही संबंधित हितग्राहियों के खाते में राशि जमा हो जाएगी ।तो वहीं उन्होंने मृतक युवक के परिवार को वन विभाग की योजना के तहत मिलने वाली 6 लाख मुआवजा राशि भी जल्द दिलाने चर्चा की। इसके अलावा क्योंकि मृतक होनहार 11वीं का छात्र था। शिक्षा विभाग की योजना के तहत इस तरह की किसी घटना के शिकार होने पर छात्र के परिजनों को ₹1 लाख मुआवजे का प्रावधान है। इस योजना की जानकारी देते हुए प्रदेश मंत्री यादव ने तत्काल डौंडी ब्लॉक के शिक्षा अधिकारी आरआर ठाकुर से चर्चा कर आवेदन तैयार करने व जल्द से जल्द राशि स्वीकृत करवाने कहा। इसके अलावा वे इसके लिए जल्द ही डीईओ से भी मिलने जाएंगे। मृतक की बहन 12वीं में बायोलॉजी की छात्रा है। मृतक होनहार था। वह परिवार का एक ही सहारा इकलौता बेटा था। ग्रामीणों से मिलने पहुंचे सुरेंद्र देशमुख, अमित चोपड़ा ने कहा कि हम राजनीति के लिए नहीं परिवार को हिम्मत देने व उनके दुख में खड़े होने आए हैं। सभी ने कहा मृतक परिवार को जल्द से जल्द मुआवजा मिले हम इसलिए सरकार से आग्रह करेंगे ।

ग्रामीणों से किया यह अपील


प्रदेश मंत्री राकेश यादव ने मृतक डोमेन्द्र के पिता हीरालाल ध्रुव से घटनाक्रम की जानकारी ली। वह अपनी संवेदना प्रकट की। इसके अलावा ग्रामीणों से चर्चा करते हुए निवेदन किया कि बिना वन विभाग के अधिकारी कर्मचारियों के सलाह के कोई भी गतिविधि को अंजाम न दे। सूरज ढलने के बाद घर से ना निकले। किसी भी प्रकार से हाथियों के दल से छेड़छाड़ ना करें। इस दौरान प्रमुख रुप से जिला युवा मोर्चा उपाध्यक्ष मुकेश कौडो, पूर्व मंडल अध्यक्ष डौंडी रामकिसुन सोरी भी साथ में थे।

खतरा अभी भी बरकरार
बताया जाता है कि हाथियों का खतरा अभी भी इस इलाके में बरकरार है ।पहले 20 से 22 हाथी का दल एक साथ चल रहा था लेकिन अब हाथी अलग-अलग दल में बंट चुके हैं। एक दल गुदुम इलाके में घूम रहा है तो दूसरा दर अभी भी लिमाउडीह के आसपास है। इससे ग्रामीणों में दहशत कायम है। वहीं वन विभाग भी लगातार हाथियों को ट्रेस कर रही है और उन्हें सुरक्षित जंगलों की ओर ले जाने की कोशिश कर रही है। ताकि इस तरह की घटना दोबारा ना हो।

You cannot copy content of this page