बाराती बस ने अरौद में तोड़ा बिजली पोल व ट्रासफार्मर , बिजली विभाग ने बताया 2.81 लाख रुपए का नुकसान



बालोद – बालोद से दुर्ग मार्ग पर ग्राम अरौद के पास गुरुवार की बीती रात को 12 से 1 बजे के बीच एक सड़क हादसा हो गया। जिसमें एक बाराती गाड़ी बस बिजली ट्रांसफार्मर से जाकर भिड़ गई। इससे बिजली कंपनी को दो लाख 83 हजार का नुकसान हो गया. मौके पर ही एक पोल टूट कर गिर गया तो वहीं ट्रांसफार्मर भी क्षतिग्रस्त होने से बिजली पूरी तरह से बंद हो गई। चालक घायल है। बस में कोंटा जगदलपुर लिखा हुआ था। जिसका नंबर सीजी 07 बीटी 5200 है। मनीष ट्रेवल्स की बस बताई जा रही है। घटना के बाद देर रात को सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची व बस की जब्ती करके उसे थाने लाया गया। चालक को कोई पहले से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। टीआई जीएस ठाकुर ने बताया कि कल शाम तक कोई रिपोर्ट लिखाने नहीं आया था बाद में बिजली कंपनी के अधिकारी ने रिपोर्ट लिखाई है।

यह है बस व बिजली की हालत

इस हादसे में चालक के हिस्से की बस क्षतिग्रस्त हो गई थी। वही सामने का पूरा कांच टूट गया। इधर गांव में ट्रांसफार्मर के पास ही पोल टूटने से बिजली बंद है। जो अब तक बहाल नहीं हो पाई है। बिजली विभाग के द्वारा भी थाने में घटना को लेकर गुरुवार की शाम तक सूचना नहीं दी गई थी। पुलिस बस चालक व बिजली विभाग की ओर से संबंधित व्यक्ति के आने का इंतजार कर रही थी ।

इन्होने लिखाई रिपोर्ट बताया 2.83 लाख का नुकसान

झलमला के कनिष्ठ यंत्री एमएल नायक ने थाने में बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। रिपोर्ट के मुताबिक रात्रि में ग्राम अरौद तह. व जिला बालोद में स्थापित 01 नं. 63 के.व्ही.ए. टांसफार्मर एवं डी.पी. विद्युत पोल को वाहन क्रमांक सी जी 07- बी टी 5200 बस कंपनी मनीष ट्रैवल के वाहन चालक परमेन्दर सिंह के द्वारा लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुये लोक संपत्ती का नुकसान किया गया, जिससे छ.स्टे.प.डि.कं.लिमिटेड को रू 281163.00 आर्थिक क्षति हुई है । जेई ने इस घटना के जिम्मेदार वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी सूचना दर्ज करवाते हुए क्षतिपुर्ती का भुगतान करवाने की मांग की है.

You cannot copy content of this page