DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सुरक्षा की अनदेखी: टावर में काम करने के दौरान हादसा, गई एक की जान

अनिल सुथार, कुसुमकसा/ दल्लीराजहरा। क्षेत्र के ग्राम चिपरा में जियो टावर में काम करने के दौरान हादसा हो गया। जिसमें एक कर्मचारी की मौत हो गई। वहीं दूसरा घायल है। घटना की वजह सुरक्षा में चूक बताई जा रही है। हालांकि पुलिस जांच में असल बात और सामने आएगी। दल्ली पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है। कुछ लोग कह रहे हैं कि वहां टावर रिपेयरिंग का काम चल रहा था। लेकिन जो टावर की तस्वीर सामने आई है उससे ऐसा लग रहा है कि वह नया टावर लगाया जा रहा था। चाहे जो भी हो लेकिन हादसे में एक की जान चली गई। काम करने के दौरान कर्मचारी सेफ्टी बेल्ट पहन रहे थे। इस बीच वे अनियंत्रित हो गए और लगभग 25 फीट की ऊंचाई से नीचे आ गिरे। घटना के तत्काल बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने एक की मौत की पुष्टि की। मृतक का नाम फरहान खान पिता ताहिर अली उम्र 35 वर्ष निवासी मेरठ उत्तर प्रदेश बताया जा रहा है।घटना शुक्रवार की शाम 6:00 से 7:00 बजे के बीच की बताई जा रही है।

जिले की ये खबरें भी पढ़ें

You cannot copy content of this page