DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जगन्नाथपुर में कृषि केंद्र संचालक किशोर साहू का निधन, बेटियों ने भी दिया अर्थी को कंधा

बालोद। ग्राम जगन्नाथपुर निवासी 42 वर्षीय किशोर कुमार साहू का निधन गुरुवार की रात को हो गया। जिनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को गांव के मुक्तिधाम में किया गया। किशोर साहू कृषि केंद्र संचालक थे। उनके निधन पर उनकी बेटियों कल्पना, काजल और भतीजी दीपिका ने भी अर्थी को कांधा देकर मुक्तिधाम पहुंचाया। मुखाग्नि बेटे हिमांशु ने दी। किशोर साहू , चौक राम साहू के पुत्र एवं तुलेश्वर के छोटे भाई थे। कुछ दिनों से वे अस्वस्थ थे जिनका इलाज रायपुर के एक अस्पताल में चल रहा था।

You cannot copy content of this page