DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

मध्यान्ह भोजन रसोईया संघ 16 और 17 जून को रहेंगे हडताल पर, ये है कारण?

बालोद। छत्तीसगढ़ स्कूल मध्यान भोजन रसोईया संयुक्त संघ एक बार फिर स्कूल सत्र शुरू होते ही आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं। जिसके तहत 16 और 17 जून को दो दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान सभी जिले के रसोइए तूता नया रायपुर में हड़ताल करने के लिए शामिल होंगे। बालोद जिला अध्यक्ष नूकेश कुमार सोनवानी और जिला सचिव द्वारका प्रसाद देशमुख, प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि इसके लिए जिला प्रशासन को सूचित कर चुके हैं। प्रमुख रूप से उनकी तीन मांगे हैं। जिसमें रसोइयों को नियमित किया जाए। रसोइयों को कलेक्टर दर पर मानदेय दिया जाए। रसोइयों को बाहर निकालने का काम बंद किया जाए। रविवार को जिले के बालोद, गुरुर और डौंडीलोहारा में बैठक रखी गई है। गुण्डरदेही ब्लॉक में सोमवार को बैठक रखी गई है। जिसमें हड़ताल की रणनीति तैयार की जा सके। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर रसोइयों ने जिला प्रशासन को हड़ताल की सूचना दी और कहा कि यदि किसी प्रकार की असुविधा होती है तो इसकी जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी।

You cannot copy content of this page