चर्चित मुद्दा : भाजपाइयों ने किया गुरुर में विधायक पर अवैध निर्माण पर संरक्षण का आरोप लगाकर प्रदर्शन, नगर पंचायत ने रुकवाया काम, जांच के बाद होगी आगे की कार्यवाही, इधर क्या कहा विधायक ने पढ़िए यह मामला?



बालोद/गुरूर । गुरुर नगर पंचायत क्षेत्र में चल रहे व्यवसायिक कांप्लेक्स के निर्माण को लेकर भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने हैं। जहां व्यापारी संघ अपने खर्चे पर कांप्लेक्स बनाने का काम शुरू कर चुकी है। वहीं भाजपा इस काम में विधायक संगीता सिन्हा और पूर्व विधायक भैया राम को अवैध तरीके से निर्माण करवाने व संरक्षण देने का आरोप लगाकर विरोध में धरना प्रदर्शन किया गया। निर्माण रुकवा दिया गया है। इधर विधायक संगीता सिन्हा ने निर्माण को वैध करार दिया है। तो उधर भाजपा के जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार ने चेतावनी दी है कि अगर नियम विरुद्ध निर्माण हुआ तो फिर से भाजपा सड़क पर उतरेगी और उग्र प्रदर्शन करेगी। आज हमारे विरोध के बाद नगर पंचायत ने काम रुकवाया है। जिसके बाद चक्का जाम स्थगित किया गया।अगर विधायक के संरक्षण में किसी भी तरह नियम विरुद्ध काम होगा तो उसका फिर से विरोध किया जाएगा।

क्या बोले सांसद मोहन मंडावी

कांकेर लोकसभा सांसद मोहन मंडावी ने कहा कि विधायक के अत्याचार को उजागर करने बनाए हैं. संगीता ना चले भैया राम के बिना,,,, भैया राम ना चले भ्रष्टाचार के बिना ,,,,,इस पंक्ति के साथ कहा कि विधायक के संरक्षण में नियम कानून को हाथ में रखकर क्षेत्र में जंगलराज हावी है ,अगस्त के बाद आचार संहिता के बाद इनका काला बाजार बंद हो जाएगा. जल जीवन मिशन में 30% कमीशन खा गए. किसी सरकार में पहली बार सुनने को मिला है कि सरपंच बेरोजगार हो गए. प्रदेश में केवल गोबर और ढेबर ही चल रहे हैं. हो सकता है शराब के घोटाले में मुख्यमंत्री को भी जेल जाना पड़ जाए.शराब को जो मुख्यमंत्री आदिवासियों की संस्कृति कहते हैं शर्म आनी चाहिए .उनके संरक्षण में पीएससी में एक घर से चार पांच लोगों को चुना गया इससे बड़ी बात और क्या होगी.

क्या बोले भाजपा जिला अध्यक्ष
जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्णकांत पवार ने कहा कि भैया राम की टिकट कांग्रेस ने क्यों काटी आज क्षेत्र की जनता जान रही है. विधायक पति की शह पर सारे अवैध कार्य हो रहे हैं. प्रशासन सब कुछ जानती है. सत्ता के दबाव में प्रशासन मजबूर है. मेरे पूर्वजों ने यहां तलाब, मंदिर के लिए बाजार के लिए भूमि दान की है किंतु आज किसी भूमि में निर्माण के विरोध करना पड़ रहा है इसका मतलब वह अवैध निर्माण है. अगर इस अवैध निर्माण को नहीं रोकी गई तो और भी उग्र आंदोलन किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी.

क्या बोले भाजपा मंडल अध्यक्ष

भाजपा गुरुर मंडल अध्यक्ष कौशल साहू ने कहा कि गुरुर बाजार चौक में अवैध कांप्लेक्स निर्माण कार्य गुरुर नगर पंचायत के अधिकार को पूर्व विधायक के नेतृत्व में बगैर नगर पंचायत के स्वीकृति के किया जा रहे हैं. हम व्यापार और व्यापारियों के विरोधी नहीं है. हमारे पार्षद नगर पंचायत के पार्षदों के बगैर प्रस्ताव बिना बैठक के अवैध तरीके से निर्माण किए जा रहे हैं. गुरुर के आम जनता की आवाज बनकर हम हर अवैध निर्माण का विरोध करेंगे. अधिकारियों से मांग करते हैं कि नियमानुसार निर्माण कार्य करें. नेता प्रतिपक्ष चिंता राम साहू ने कहा कि विधायक व पूर्व विधायक के तानाशाही में लगातार शहर को विवादों में डाला गया है हम व्यापारी और विकास के विरोधी नहीं है पर शासन के नियमानुसार कार्य हो लगातार नगर पंचायत के प्रस्ताव का विरोध पार्षदों के विरोधियों का हनन हो रहा है.

धरना प्रदर्शन में ये रहे मौजूद

धरना प्रदर्शन को भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू, देवेन्द्र जायसवाल, पूर्व विधायक प्रीतम साहू, छगन देशमुख,देवलाल ठाकुर, चन्द्र्लता साहू , नंदकिशोर शर्मा, यज्ञदत शर्मा, दुर्गा नन्द साहू जनार्दन सिन्हा ने भी संबोधित किया. इस दौरान प्रमुख रूप से यादव राम साहू ,त्रिलोकी साहू, ईशा प्रकाश साहू, राकेश छोटू यादव, प्रतिभा चौधरी ,खिलेश्वरी साहू, लीला शर्मा, प्रेम साहू ,सुरेश निर्मलकर ,नरेश साहू, मेहतर नेताम, भुवन लाल साहू, तेजराम साहू ,डामेश्वरी साहू ,चंद्रिका गंजीर, अनीता साहू ,प्रेमसाय कलिहारी, हरीकृष्ण गंजीर, लीलाराम सोनबोईर, रामसहाय साहू, पन्नालाल साहू ,हरेंद्र सिन्हा, संध्या साहू, लोकेश श्रीवास्तव ,राजीव शर्मा, कमल पनपालिया,अशवन बारले, सुरेंद्र देशमुख, विनोद कौशिक ,होनील दत्त पटेल ,संजय साहू, संदीप साहू, अमित चोपड़ा,,सुनीता मनहर ,सरोजिनी साहू, हितेश वरी कौशिक, प्रतिमा यादव, कल्याणी कौशिक, रानी कौशिक, अजय बाफना समीर खान, कामता साहू, गणेश राम साव आदि उपस्थित रहे.

क्या कहा विधायक संगीता सिन्हा ने

विधायक संगीता सिन्हा ने कहा कि कोई अवैध निर्माण नहीं हो रहा है। व्यापारिक खुद से अपनी सुविधा के लिए कॉन्प्लेक्स बना रहे हैं। सभी ने वहां पैसे लगाए हैं। कॉन्प्लेक्स बनेगा तो इसे नगर पंचायत की आय भी बढ़ेगी। अभी किराया कम आता है किराया भी ज्यादा आएगा। कोई 60 साल तक कोई 100 सालों से उस जगह पर पीढ़ी दर पीढ़ी दुकान चला रहे हैं और उसी झोपड़पट्टी दुकानों को तोड़कर नया कॉन्प्लेक्स बना रहे हैं। खुद के खर्चे पर व्यापारियों ने वहां बोर भी करवा लिया है। कॉन्प्लेक्स बना कर वे नगर पंचायत को ज्यादा किराया भी देंगे। इससे नगर पंचायत की आवक बढ़ेगी। साथ ही नगर भी सुंदर होगा। भाजपाइयों के पास कोई मुद्दा नहीं है तो वह हर निर्माण कार्य का विरोध करने पर उतर आते हैं। अब रोड चौड़ीकरण हो गए हैं तो व्यापारियों की भी चाहत है कि उन्हें भी पक्का कॉन्प्लेक्स मिल जाए। कई साल से इसके लिए प्रयास कर रहे थे। लेकिन पहले के किसी भी अध्यक्ष के कार्यकाल में यह पूरा नहीं हो पा रहा था। इस बार खुद व्यापारियों ने निर्माण का बीड़ा उठाया है। क्योंकि उनकी मांगे जायज थी इसलिए हम भी उनका समर्थन कर रहे हैं। भाजपाइयों द्वारा हर काम में बाधा डालने का काम किया जा रहा है। मंदिर तक भी तो वे बनने नही देते हैं हाल ही में गुरूर के देऊर मंदिर तक मैं ज्योति कलश कक्ष बनवाना चाहती हूं मंत्री ताम्रध्वज साहू के निधि से 10 लाख स्वीकृत है ।लेकिन वहां पर भाजपाइयों ने स्टे लगवा दिया है। भाजपाइयों के पास कोई मुद्दा नहीं रह गया है तो वे लोग कुछ भी कर रहे हैं। हर विकास कार्य में बाधा डालते हैं।

You cannot copy content of this page