DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

नगर अर्जुंदा में मेरा बूथ मेरा अभिमान कार्यक्रम संपन्न

बालोद। छ ग प्रदेश कांग्रेस कमेटी/जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के निर्देशानुसार संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन एवं विधायक गुंडरदेही कुंवर सिंह निषाद के नेतृत्व में नगर अर्जुंदा में मेरा बूथ मेरा अभिमान कार्यक्रम के तहत बूथ की बैठक सम्पन्न हुआ। जिसमें आगामी विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव हेतु बूथ कमेटी को और अधिक सशक्त बनाने की चर्चा हुई एवं उपस्थित जनसमूह को छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से अवगत कराया गया।
इस अवसर पर अध्यक्ष नगर पंचायत अर्जुंदा चंद्रहास देवांगन , एल्डरमैन सुरेश गांधी, दिलीप देशहरा , अशोक गजेंद्र ,डालम पारख , हलधर गजेंद्र , जितेंद्र निषाद , अरविंद यादव सहित कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं नगरवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page