मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 09 जून को बालोद जिले के दौरे पर रहेंगे, देखिए प्रोटोकाल



बालोद| मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 09 जून को बालोद जिले के दौरे पर आ रहे हैं। दौरे के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री बघेल कल 09 जून को पूर्वान्ह 11.25 बजे पुलिस ग्राउंड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 11.55 बजे बालोद जिले के दल्लीराजहरा स्थित 06 नम्बर स्कूल मैदान हेलीपैड पहुंचेंगे। वहां वे अखिल भारतीय हल्बा/हल्बी आदिवासी समाज के 83वां स्थापना दिवस एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम पश्चात मुख्यमंत्री श्री बघेल हेलीकॉप्टर द्वारा कबीरधाम जिले के लिए प्रस्थान करेंगे।

You cannot copy content of this page