DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

लक्की सिन्हा बनाए गए एनएसयूआई के संजारी बालोद विधानसभा अध्यक्ष, जारी हुआ नियुक्ति आदेश, देखिए उनके संघर्ष से सफलता की कहानी

बालोद। संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र के एनएसयूआई अध्यक्ष के रूप में लक्की सिन्हा की नियुक्ति की गई है। इस नियुक्ति से युवा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। वहीं नई ऊर्जा का संचार भी हुआ है। लक्की ने 2016 से छात्र राजनीति में अपनी सक्रिय भूमिका निभाना शुरू किया और निरंतर एनएसयूआई में छात्र हित का कार्य करते रहे।

जिसके चलते एनएसयूआई संगठन ने उन्हें अहम भूमिका से नवाजा है। इसके पहले उन्हे विधानसभा महासचिव का कार्यभार भी मिला था। उनके लिए मुश्किलें बहुत बड़ी थी उसके बाद भी निरंतर संघर्ष के दौर में जूझते हुए और जब भिलाई नर्सिंग कॉलेज में फूड प्वाइजनिंग से शिकार हुई 80 से 90 छात्राओं की तबीयत खराब हुई, जिसमें एक की मृत्यु हो गई, उसमें इन्होंने नर्सिंग कॉलेज का घेराव करके 5 लाख मुआवजे की मांग की। इसी सक्रियता को देखते हुए पार्टी ने लकी सिन्हा को विधानसभा अध्यक्ष संजारी बालोद के पद पर नियुक्त किया और पार्टी को इनसे बहुत सारी उम्मीदें हैं। विगत 7 वर्षो से एनएसयूआई बालोद के कार्यकर्ता के रूप में अनेकों संघर्ष और अनेकों प्रदर्शन तथा छात्रों के मुद्दो को हमेशा आगे रखने का काम उन्होंने किया है।
चाहे वो डोंडी लोहारा कॉलेज घेराव हो या कुसुमकसा मेडिकल कॉलेज का घेराव। सब में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे है।

प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे ने जारी किया आदेश

एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे ने उनका नियुक्ति आदेश जारी किया है। जिसमें लिखा है एन.एस.यू.आई. के . राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन के अनुमोदन से तत्काल प्रभाव से एन.एस.यू.आई. विधानसभा अध्यक्ष पद पर उन्हें नियुक्त किया जाता है। लोकेन्द्र ( लक्की सिन्हा) संजारी बालोद विधानसभा होंगे।
आशा करते है कि आप कांग्रेस की विचारधारा हमारे नेतृत्व मल्लिकार्जुन खड़गे , सोनिया गांधी, राहुल गांधी के मार्गदर्शन एवं भूपेश बघेल, मोहन मरकाम के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार द्वारा किये जा रहे, जनहितकारी कार्यों को प्रदेश के अंतरिम छात्र तक पहुंचाकर संगठन को मजबूत करेंगे, और अपने कर्तव्यों व संगठन द्वारा प्रदान दायित्व का गरिमामयी रूप से निष्ठापूर्वक पालन करेंगे।

You cannot copy content of this page