DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

राजनांदगांव। 5 जून 2023 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव के प्राचार्य डॉ. के. एल. टांडेकर के संरक्षण एवं कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर करुणा रावटे मैडम के मार्गदर्शन में “राष्ट्रीय सेवा योजना” एवं यूथ रेड क्रॉस के संयुक्त तत्वाधान में संगोष्ठी का कार्यक्रम रखा गया था। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रभारी प्राचार्य डॉ. के. एल. दामले मैडम (विभागाध्यक्ष प्राणी शास्त्र विभाग), विशेष अतिथि के रुप में डॉ. भगवानी निषाद जी व यूथ रेड क्रॉस के कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर संजय देवांगन उपस्थित थे। विश्व पर्यावरण दिवस में इस साल का थीम था “प्लास्टिक प्रदूषण का समाधान”। डॉ. दामले मैडम ने प्लास्टिक प्रदूषण को रोकने के संबंध में महत्वपूर्ण व्याख्यान दिए। उपस्थित सभी अतिथियों ने पर्यावरण के संबंध में जागरूकता लाने के लिए पर्यावरण प्रदूषण एवं उसे रोकने के उपाय बताए। जब तक हम पर्यावरण के संबंध में जागरूक नहीं होंगे तब तक हम स्वच्छ एवं समृद्ध भारत की कल्पना नहीं कर सकते हैं। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों के मध्य पर्यावरण से संबंधित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया था। विद्यार्थियों के समूह को 5 भागों में बांटा गया था और प्रत्येक समूह का नाम अग्नि, आकाश, वायु, जल और पृथ्वी रखा गया। कार्यक्रम का विजेता जल समूह रहे। साथ ही साथ सभी स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं द्वारा अपने घरो में बागवानी एवं स्थानीय स्तरों पर पौधारोपण कर कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिए। कार्यक्रम में थानसिंह, ईश्वरी शर्मा, विनोद टेंबूकर, दीपक सहित कुल 50 विद्यार्थी उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page