DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जिले में कबीर जयंती पर नहीं बिकेगी शराब,,,आदेश जारी



बालोद। कलेक्टर ने जिले में 04 जून 2023 को कबीर जयंती के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित किया है। जारी आदेश के अनुसार 04 जून को जिले के सभी देशी, विदेशी, कम्पोजिट मदिरा दुकान, मद्य भांडागार पूर्ण रूप से बंद रहेंगे। 4 जून को कबीर जयंती है, इस अवसर पर राज्य शासन द्वारा शुष्क दिवस घोषित किया गया है। वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग मंत्रालय महानदी भवन द्वारा आज जारी आदेश के अनुसार शुष्क दिवस के दौरान प्रदेश में समस्त देशी एवं विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानों तथा होटल बार व क्लबों को बंद रखा जाएगा। साथ ही दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, क्लबों में मदिरा बेचने व परोसने की अनुमति नहीं होगी।बता दें कि, गैरमालिकाना क्लबों, रेस्टोरेंट, स्टार होटलों और किसी भी व्यक्ति द्वारा संचालित होटलों में मदिरा विक्रय या परोसने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस दिन मदिरा के व्यक्तिगत और गैर लायसेंस प्राप्त परिसरों में मदिरा भण्डारण पर सख्ती से रोक लगाने और उन्हें जप्त कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। आबकारी विभाग के उड़नदस्ता टीमों द्वारा शुष्क दिवस में अवैध रूप से मदिरा के परिवहन और विक्रय पर कार्यवाही करने को कहा गया है।

ये भी पढ़ें

You cannot copy content of this page