DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शादी के टिकावन में मिले बर्तनों को सुने मकान से चुरा ले गया था ये शख्स, गुरूर पुलिस ने मुखबिर लगाकर पकड़ा

गुरुर| गुरूर पुलिस ने बर्तन चोर को गिरफ्तार किया है जिसने एक सुने मकान में कांसा और पीतल के बर्तन को चोरी किए थे. प्रार्थी रामजी साहू पिता स्व.इंदल राम साहू उम्र 58 वर्ष निवासी दियाबाती थाना गुरूर जिला बालोद (छ.ग.) हाल थाना गुंडरदेही (छ.ग.) ने दिनांक 02 जून को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि ग्राम दीयाबाती स्थित उनके सुने मकान मे कोई अज्ञात चोर द्वारा घर अंदर प्रवेश कर कमरे के ताला को तोडकर कमरे अंदर रखे बर्तन जिसमें 04 नग पराट पीतल का, 05 नग थाली कांसा, 06 नग लोटा कांसा, 01 नग बटकी कांसा,02 नग बल्टी पीतल, 01 नग हंडा पीतल, 05 गघरा पीतल कुल कीमती 25000 हजार रूपये को कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है. अपराध कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये उच्च अधिकारियो के दिशा निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक भानुप्रताप साव के नेतृत्व में टीम गठित कर प्रकरण के माल मशरुका एवं आरोपी का पता तलाश हेतु मुखबीर तैनात किया गया. मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर संदेही देवकुमार यादव पिता राजेश यादव उम्र 20 वर्ष निवासी धनोरा हाल दियाबाती थाना गुरूर जिला बालोद से पुछताछ करने पर जुर्म स्वीकार करने पर समक्ष गवाहन के आरोपी देव यादव का मेमोरण्डम कथन लिया गया जो अपने मेमोरण्डम कथन में उक्त चोरी गये मशरूका को चोरी कर अपने घर ग्राम धनोरा मे रखना बताये एवं समक्ष गवाहन एवं आरोपी को साथ लेकर आरोपी के घर ग्राम धनोरा बरामद कर बरामदगी पंचनामा तैयार किया गया है। प्रकरण के आरोपी देव यादव के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने से शनिवार को गिरफ्तार किया गया । प्रकरण अजमानतीय होने से आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में इनकी सराहनीय रही भुमिका:

  • निरीक्षक भानुप्रताप साव,प्र आर. राजेश टंडन म.प्रआर नर्मदा कोठारी, आरक्षक संजय साहू, योगेन्द्र सिन्हा, प्रवीण राजपुत, पिताम्बर निषाद, बेनीराम साहू म.आरक्षक सुमन साहू का विशेष योगदान रहा।

शादी के उपहार के रूप में मिले थे उक्त सभी बर्तन

राम जी साहू ने बताया मै वर्तमान में अपने बड़े लड़के छबिल राम साहू के साथ गुण्डरदेही में निवासरत हूं , जो बीच बीच में अपने गृह ग्राम दियाबाती में घर की साफ सफाई करने के लिए आता रहता हूं । आज दिनांक 02.06.2023 को सुबह 06.00 बजे अपने गृह ग्राम दियाबाती में घर साफ सफाई करने के लिए आया और सामने के दरवाजा के ताला को खोला धक्का दिया जो अंदर से बंद था तब दरवाजा को उठाने से वह खुल गया फिर संदेह होने से बाड़ी तरफ गया तो दरवाजा बाहर से बंद था तब घर अंदर जाकर देखा तो चारो रूम के दरवाजा का ताला टुटा हुआ था तब गांव के पड़ोसी मनोहर लाल साहू , मनीष साहू को बुलाकर देखे तब चारो रूम में रखे मेरे दोनो लड़को के शादी के उपहार में आये हुए बर्तन सामान जो चारो रूम में रखे हुए थे

You cannot copy content of this page