DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

धमतरी में नो पार्किंग पर सख्ती, यातायात पुलिस का विशेष अभियान

नियम तोड़ने वालों पर चालानी कार्रवाई, शराब पीकर वाहन चलाने वालों की भी हो रही जांच

धमतरी। शहर में सुगम और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए धमतरी पुलिस की यातायात शाखा द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

यातायात पुलिस द्वारा शहर में सड़क किनारे नो पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़े कर यातायात व्यवस्था बाधित करने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 117 के तहत 4 वाहनों पर चालानी कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार नो पार्किंग क्षेत्र में खड़े पाए गए वाहनों पर प्रति वाहन 300 रुपये के हिसाब से चालान किया गया।

शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर भी सख्ती

धमतरी पुलिस ने बताया कि दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है। इसके लिए शहर में लगातार ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच की जा रही है।

यातायात पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है

जागरूकता अभियान भी जारी

धमतरी पुलिस की यातायात शाखा द्वारा चालानी कार्रवाई के साथ-साथ लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान भी चलाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगे भी इसी प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित ड्राइविंग को अपनाएं, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण पाया जा सके।

You cannot copy content of this page