DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ट्रेन हादसे पर जिला प्रेस क्लब ने व्यक्त की संवेदना दी श्रद्धांजली

बालोद. जिला प्रेस क्लब एवं राजनीतिक दलों के सदस्यों के द्वारा शुक्रवार को ओडिशा में ट्रेन हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए दुर्घटना में मृतकों को 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई. ओडिशा रेल हादसे में बड़ी संख्या में यात्रियों की मौत पर देशभर में शोक का माहौल है। शुक्रवार को बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस, शालीमार-चेन्नई सेंट्रल कोरोमंडल एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी की टक्कर में कम से कम 250 से अधिक लोगों की मौत और लगभग 900 लोग घायल हो गए है। बता दें कि दुर्घटना में मृत होने वाले यात्रियों की संख्या अभी और बढ़ सकती है शुक्रवार को बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस, शालीमार-चेन्नई सेंट्रल कोरोमंडल एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी की टक्कर में सैकड़ो लोगों की मौत हो गई और लगभग 900 लोग घायल हो गए.  जिला प्रेस क्लब व कांग्रेसियों ने शनिवार को शाम को नया बस स्टैंड स्थित भारत माता की प्रतिमा के सामने दो मिनट का मौन धारण कर ट्रेन हादसे में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। साथ ही इस घटना में घायल हुए लोगों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना की। जिला प्रेस क्लब के सदस्यों ने बालासोर में हुए ट्रेन हादसे पर गहरा दुख जताया है। जिला प्रेस क्लब के अध्यक्ष संतोष साहू ने कहा कि मेरी प्रार्थनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया और घायलों के जल्द ही स्वास्थ्य होने की कामना करते हैं। छग श्रम मंडल के सदस्य कृष्णा दुबे ने कहा कि ये हादसा नहीं बल्कि बहुत बड़ी आपदा है।हम भगवान से प्रार्थना करते हैं कि इस तरह की दोबारा घटना सुनने को न मिले।इस दौरान ओर्स क्लब के अध्यक्ष संतोष साहू,श्रम मंडल के सदस्य कृष्णा दुबे,जिला पंचायत उपाध्यक्ष मिथलेश नुरेटी, शहर युवा काग्रेस अध्यक्ष साजन पटेल, प्रमोद दुबे,पत्रकारों में रवि भूतड़ा, अरुण उपाध्याय,नितेश वर्मा,संजय दुबे, सुप्रीत शर्मा,राजू साहू,नरेश श्रीवास्तव,करण सोनी,शंकर साहू,संजय सोनी शामिल रहे।

You cannot copy content of this page