DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो अभियान में अच्छा काम, प्रशांत बोकड़े को मिला सर्वश्रेष्ठ जिलाध्यक्ष का पुरुस्कार

बालोद। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष आकाश शर्मा की आह्वान पर छत्तीसगढ़ी व कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक रायपुर में हुई। जहां पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम,छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रभारी कुमारी शैलजा,युवा कांग्रेस छत्तीसगढ़ की प्रभारी एवं युवा कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव पलक वर्मा,युवा कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव इकबाल गरेवाल, युवा कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव प्रियंका पटेल मौजूद रहे। जहां पर हाल ही में युवा कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे युथ जोड़ो बूथ जोड़ो अभियान के तहत एवम संगठन के अच्छे रूप से चलाने के लिए बालोद जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष प्रशांत बोकड़े के परफॉर्मेंस को देखते हुए उन्हें बेस्ट परफॉर्मेंस के लिए सम्मान किया गया। इस उपलब्धि पर जिले के महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया, संजारी बालोद की विधायक संगीता सिन्हा, पुर्व विधायक भैयाराम , गुंडरदेही विधायक संसदीय सचिव कुंवरसिंह निषाद, डोमेंद्र भेड़िया,जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर, रतिराम कोसमा वरिष्ठ कांग्रेस जन सभी ने युवा कांग्रेस के अच्छे कार्यों को देखते हुए शूभकामनाए दी।

You cannot copy content of this page