DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

वे छोड़ गए दुनिया,हर आंख हुई नम: कैंडल जलाकर मौन धारण कर ट्रेन दुर्घटना में हुए मृत यात्रियों को बालोद युवा कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

बालोद। ओड़ीसा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे में लगभग 240 से भी अधिक यात्रियों की मौत हो गई। वही 900 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जो कि अत्यंत दुखद है। मृतकों के परिजनों को ईश्वर दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करे ऐसे प्रार्थना करते हुए सभी प्रभावित परिजनों को बालोद युवा कांग्रेस ने संवेदना व्यक्त करते हुए मृतकों को श्रद्धांजलि देने निकले। बालोद जयस्तंभ चौक पर कैंडल जलाकर मौनधारण कर श्रद्धांजलि दी गई।

इस मौके पर बालोद विधानसभा अध्यक्ष संदीप साहू, जिला महासचिव नरेन्द्र देहलहरा, साजन पटेल, प्रीत कत्याल अंचल साहू, शेख गुलाम, दीपक पाल, दीपक देवांगन, फरहान खान दौलत यादव, रोशन चंद्राकार, मोहनिश पारकर, शावेश खान, गब्बर सोनी सहित युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल थे।

You cannot copy content of this page