DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

एक शख्स ऐसे भी: करेंगे बालोद जिले से माता वैष्णो देवी मंदिर तक पदयात्रा

बालोद। गुण्डरदेही ब्लॉक के ईरागुड़ा निवासी श्री राजेन्द्र कुमार निषाद पिता शत्रुहन लाल निषाद , उम्र 46 जो कि अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर माता वैष्णव देवी जी की पैदल यात्रा करेंगे। 31 मई 2023 को ग्राम ईरागुड़ा से अपनी यात्रा प्रारंभ किए।

इस अवसर पर संसदीय सचिव एवं गुण्डरदेही विधानसभा के विधायक कुंवर सिंह निषाद एवं दंतेश्वरी निषाद भारी जनसमूह व जस मंडली के साथ गुण्डरदेही तक सम्मिलित हुए। श्री निषाद जी की यह दूसरी यात्रा है इसके पूर्व वे 2018 में माता वैष्णव देवी की पैदल यात्रा कर चुके हैं ।

इस दौरान समाज व ग्राम के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही । बता दें कि वैष्णो देवी का मंदिर जम्मू और कश्मीर राज्य के जम्मू के रियासी मंडल में कटरा नगर के समीप स्थित है। यह उत्तरी भारत में सबसे पूजनीय पवित्र स्थलों में से एक है। मंदिर 5200 फीट की ऊंचाई पर कटरा से लगभग 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है बालोद जिले के गुंडरदेही से उक्त स्थान की दूरी करीब 1693 किलोमीटर है। इसे पैदल पूरा करने में 14 से 15 दिन लग जाएंगे।

जिले की ये खबरें भी देखें

You cannot copy content of this page