DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पचेड़ा के पास यात्री बस का टायर फटा, देखिए कैसे बस की खिड़की के रास्ते कूदकर बचाई लोगों ने जान

बालोद/ डौंडी। बालोद से डौंडी मार्ग पर मंगलवार को दोपहर करीब ढाई जय माता दी ट्रेवल्स की बस दुर्घटना का शिकार हो है। बस घोटिया पेंड्री से आगे बढ़कर डौंडी की ओर ही जा रही थी। तभी पचेड़ा के पास बस का टायर फट गया और वह अनियंत्रित होकर सड़क के साइड नाली की ओर दौड़ने लगी। खेत और नाली के बीच जाकर बस फस गई। बस में सवार करीब 30 यात्रियों के बीच हड़कंप मच गई। चीख-पुकार होने लगी। जैसे तैसे बस नाली में जाकर फसने के बाद रुकी फिर यात्रियों ने खिड़की के रास्ते कूदकर अपनी जान बचाई।

घटना की तस्वीर और वीडियो हमें पास के ही ग्राम पेंड्री के रहने वाले प्रत्यक्षदर्शी शशिकांत निषाद ने साझा की है। जानकारी के मुताबिक कंडक्टर साइड का टायर फटा है। फिलहाल घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई है। सभी बाल-बाल बच गए।

You cannot copy content of this page