DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

आधी रात को लिफ्ट लेकर घर पहुंचने की जद्दोजहद हुई मौत से खत्म: गुरुर में हृदय विदारक घटना, लिफ्ट लेने सड़क किनारे खड़े एनएसयूआई नेता को हाईवा ने रौंदा

सड़क हादसे में कुम्हारखान निवासी एनएसयूआई के पूर्व ब्लाकअध्यक्ष की हुई मौत

बालोद/ गुरूर। ग्राम कुम्हारखान के रहने वाले सौरभ साहू उम्र 25 वर्ष की बीती रात को सड़क हादसे में मौत हो गई। वे एनएसयूआई गुरूर ब्लॉक के पूर्व अध्यक्ष थे। वर्तमान में दादा ट्रैवल्स में ड्राइवरी भी करते थे। पुलिस के मुताबिक रात करीब 11:00 बजे के बाद बालोद झलमला से लेकर सौरभ घर लौट रहे थे। बताया जाता है कि झलमला से उन्होंने घर जाने के लिए लिफ्ट ली थी। उस वक्त यात्री बस नहीं मिल रही थी। वे किसी पहचान वाले के हाईवा में ही लिफ्ट लेकर पहले तार्री तक पहुंचे। इसके बाद उक्त हाईवा दूसरे रास्ते पर चली गई। वे फिर तार्री चौक में खड़े होकर दूसरी गाड़ियों का इंतजार कर रहे थे। इस बीच अलग-अलग दिशा से आ रही तेंदूपत्ता से भरी ट्रक और हाईवा दोनों आपस में टकरा गए।

इस दौरान लिफ्ट के लिए सड़क किनारे खड़े सौरभ साहू हाईवा की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। इस निधन पर विधायक संगीता सिन्हा , पूर्व विधायक भैया राम सिन्हा, ब्लॉक अध्यक्ष तामेश्वर साहू, सुमित राजपूत सहित अन्य कांग्रेसियों ने शोक व्यक्त किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी।

बालोद जिले की ये सभी बड़ी खबरें पढ़े

You cannot copy content of this page