DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अजब-गजब कहानी:11 बजे घर से गायब हुई थी ये बच्ची, रिश्तेदार के घर शाम को अकेली सोती मिली

अपहरण और लापता होने की आशंका से गांव भर ढूंढते रहे परिजन

बालोद/ गुरूर। गुरूर ब्लाक के ग्राम धनेली में एक अजब गजब घटना देखने को मिली। एक तो अभी बच्चा चोरी की अफवाह फैली हुई है। ऐसे में 5 साल की एक बच्ची के गायब होने और पूरे गांव में ना मिलने से परिजन घबरा गए थे। जानकारी के मुताबिक रविवार को 5 साल की बच्ची रितिका पिता भूषण घर से गुपचुप खाने के लिए 11 बजे निकली थी। उसके बाद घर के लोग भी काम पर चले गए थे। जब वापस आए तो बच्ची घर पर नहीं थी। उन्हें आशंका हो गई की बच्ची कहीं लापता तो नहीं हो गई है। आस-पड़ोस, गांव, तालाब हर जगह खोजबीन करते रहे। फिर शाम 4 बजे के बाद मालूम हुआ कि वह तो एक रिश्तेदार के घर एक कमरे में कोने में जाकर सोई हुई थी। उक्त घर वालों को भी पता नहीं था कि बच्ची यहां आकर कब से सोई हुई है। रहस्यमय तरीके से बच्ची वहां पहुंची थी। मजेदार बात ये भी है कि परिजनों ने बच्ची को ढूंढने के लिए बैगा गुनिया तक का भी सहारा ले लिया। कुछ लोगों ने दावा किया कि बच्ची गांव में ही है बाहर नहीं गई है। शाम तक मिल जाएगी। परिजन की खोजबिन शाम तक सफल हुई और बच्ची रिश्तेदार के घर ही सही सलामत सोए हुए हालत में मिली।

You cannot copy content of this page