बालोद। विधायक संगीता सिन्हा ने शनिवार को गुरुर विकासखंड के ग्राम अरमरीकला में 70 लाख रु. से निर्मित उप स्वास्थ्य भवन, 10 लाख रु. से निर्मित सायकल स्टैण्ड, 10 लाख रु. से निर्मित कोविड भवन एवं 06 लाख रु. से निर्मित ओपन जिम का लोकार्पण किया वहीं विधायक निधि से 03 लाख की लागत से बनने वाली यात्री प्रतीक्षालय का भूमिपूजन किया। इसी प्रकार विधायक आदर्श ग्राम कंवर में 07 करोड़ 32 लाख रु. की लागत से बनने वाली कंवरहट शाखा नहर लाइनिंग कार्य एवं 18 लाख 30 हजार रु. की लागत से बनने वाले पचरी एवं वाल निर्माण का भूमिपूजन किया और 06 लाख 45 हजार रु. से निर्मित आँगनबाड़ी भवन का लोकार्पण विधायक ने किया। ज्ञात हो कि कंवरहट नहर शाखा का निर्माण वर्ष 1971 में हुआ था और वर्ष 1985 से इस नहर के फर्शीकरण/लाइनिंग किये जाने की निरंतर मांग आसपास के लगभग 10 गांव के किसानों द्वारा किया जा रहा था। विधायक संगीता सिन्हा के विशेष प्रयास से लगभग 37 साल बाद वर्ष 2023 में उक्त नहर के लाइनिग के लिए प्रशासकीय स्वीकृति मिली है। ग्राम परसूली, कंवर, तितुरगहन, ओझागहन, गंगोरीपार, सांगली, पलारी, पेंडरवानी के किसानों ने बहुप्रतीक्षित माँग पूरी होने पर विधायक के प्रति आभार जताया। इसके बाद विधायक ने शाम को गुरुरवासियों को स्ट्रीट लाइट की सौगात दी। बस स्टैंड गुरुर में इसका लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया था।कार्यक्रम में विधायक के साथ ब्लॉक संगठन के पदाधिकारी, सदस्य व कार्यकर्तागण स्थानीय जनप्रतिनिधिगण तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
विधायक संगीता सिन्हा ने अरमरीकला में 01 करोड़ रु. और कंवर में 7 करोड़ 56 लाख रु. के विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण,भूमिपूजन












