काम धाम फिर ठप -मांगे पूरी ना होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे पटवारी, देखिये क्या हैं अब इनकी फरियादें



बालोद- जिले के पटवारी अब अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं मांगे पूरी ना होने पर बालोद में तंबू गाड़कर पटवारी सोमवार से धरने पर बैठ गए हैं कुछ दिन पहले एक दिवसीय धरना देकर मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया था क्रमिक आन्दोलन के तहत अब तक शासन की ओर से कोई सुनवाई ना होने पर अब अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दिया गया है जिसका सोमवार को पहला दिन रहा।

ये हैं पटवारियों की मांगे

पटवारी संघ के अध्यक्ष अजीत कुमार ने कहा कि भुइयां कार्यक्रम के तहत सभी काम कम्प्यूटर द्वारा ऑनलाइन किया जा रहा है। जिसके लिए अभी तक पटवारियों को लैपटॉप, प्रिंटर व स्केनर के साथ इंटरनेट उपलब्ध कराना चाहिए। उपाध्यक्ष चूरामन लाल ने कहा कि पटवारी अपने मुख्य ग्राम से नजदीकी कस्बा या शहर में अपने परिवार के साथ निवास कर सके। इसलिए मुख्यालय निवास की बाध्यता समाप्त हो। साथ ही उन्होंने कहा कि पटवारियों के वेतनमान में भी संशोधन हो चुका है। लाभ अभी तक नहीं मिला है। वेतन विसंगति दूर कर 2400 ग्रेड पे अनुरूप सभी पटवारियों को वेतन लाभ दिलाया जाए।

पटवारियों के द्वारा स्थल गिरदावरी के बाद फसल ऑनलाइन किया गया। एक साथ राज्य के सभी पटवारियों के कार्य करने के कारण सर्वर हमेशा धीमा रहता है। कार्य समय पर पूर्ण नहीं हो पाता। पटवारियों के बिना जानकारी के कभी-कभी नाम एवं रकबे में परिवर्तन हो जाता है। नामांतरण की कार्रवाई के समय किसी भी खसरे का आवंटन करने पर अन्य खसरे का आवंटन आ जाता है। इस प्रकार की कई गलतियां आती है।

ये रहे मौजूद

पटवारियों के द्वारा कार्य करते समय यदि किसी प्रकार से कागजात संधारण करने में कोई भूल हो जाती है तो ऐसी स्थिति में विभागीय जांच के बाद ही एफआईआर किया जाए। हड़ताल में प्रमुख रूप से एमसीविजया, अविनाश याद,  हेमलाल ठाकुर, छत्रपाल सुधाकर, कार्तिक राम पिस्दा, सुरेश कुमार सिन्हा, हेम किशोर साहू, बबीता मंडावी, सुनील कुमार, दिलीप कुमार सिन्हा, प्रतिमा सोनी, रवि राज, डोमेन्द्र देशमुख, संतराम ठाकुर, उमाशंकर साहू, बहादुर सिंह, खम्मन लाल, टुमन बघेल सहित अन्य बैठे हुए हैं।

You cannot copy content of this page