DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

EXCLUSIVE- बैलगाड़ी में बारात लेकर आने वाला अमेरिकन दूल्हा निकला धोखेबाज, अमेरिका में है गर्लफ्रेंड, दो बच्चों का है पिता देखिए कैसे खुला राज, अब पुलिस ने किया गिरफ्तार, पढ़िए पूरी दिलचस्प कहानी

डोंगरगांव पुलिस की गिरफ्त में आरोपी दूल्हा शैलेंद्र साहू,पिता , माता व उनका बड़ा भाई

डोंगरगांव/राजनांदगांव। डोंगरगांव के अर्जुनी का एक अमेरिकन दूल्हा पिछले दिनों डोंगरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम जंगलपुर में बैलगाड़ी से बरात लेकर एक शहीद की बहन से शादी करके उसे दुल्हन बनाकर घर लाया था। अमेरिकन दूल्हा अर्जुनी निवासी शैलेन्द्र साहू दरअसल में धोखेबाज निकला। वह अमेरिका में एक गर्लफ्रेंड रखा है। जिसके दो बच्चे हैं। वह दो बच्चों का पिता है। यह राज भी दिलचस्प तरीके से खुला। यह राज अगर किसी को पता ना चलता, अगर बैलगाड़ी में बराती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल ना होता। जब 11 बैल गाड़ियों से बारात 9 दिसंबर को जंगलपुर के एक लडकी के घर पहुंची तो इनका वीडियो वायरल होने लगा और वायरल होते होते यह वीडियो ऐसे लोगों तक पहुंचा जिनके घर पहले भी आरोपी शैलेन्द्र साहू लड़की देखने के लिए गया था । उन परिवार वालों ने रिश्ता जोड़ने से पहले खूब पतासाजी की थी। उन्हें पता चल गया था कि अमेरिका में उसकी गर्लफ्रेंड है। दो बच्चे भी हैं। जिसके बाद उन लोगों ने शादी से इंकार कर दिया था। जब उन्हें इस बात का पता चला तो रिश्ता नहीं जुड़ पाया था। लेकिन जब इस तरह धोखाधड़ी करके शादी करते देखने पर उक्त परिवार ने शहीद के परिवार को खबर की और बताया कि यह धोखेबाज है। फिर क्या था मामले ने तूल पकड़ लिया और 1 हफ्ते के भीतर ही शादी टूटने की स्थिति आ गई। दुल्हन ने डोंगरगांव थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।आरोपी के खिलाफ शादी के नाम पर धोखाधड़ी की धारा 418 व दहेज प्रताड़ना की धारा 498 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी पति शैलेन्द्र साहू को अर्जुनी से गिरफ्तार भी कर लिया गया है। जिसे आज रिमांड पर जेल भेजा जाएगा।

अमेरिका में नागरिकता पाने के लिए की जाती है फर्जी शादी

जानकारी के मुताबिक अमेरिका में किसी भारतीय को रहना आसान नहीं होता है। वहां की नागरिकता पाने के लिए खुद को शादीशुदा भी दिखाना पड़ता है। वह अमेरिका में एक रेस्टोरेंट में सैफ का काम करता है। कई सालों से वह अमेरिका में ही रहा है। इस दौरान वहां स्थाई रूप से रहने के लिए उसने एक गर्लफ्रेंड रखा है। जिसके दो बच्चे हैं। आरोपी के मुताबिक उसके पास मैरिज सर्टिफिकेट भी है। जिसे वह अमेरिका में रखा है और उसकी गर्लफ्रेंड व बच्चे वही रहते हैं।

You cannot copy content of this page