DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

यहां के किसानों को खेत जाने में अब नहीं होगी परेशानी, बन रही मनरेगा से सड़क, जनपद सदस्य संजय बैस के प्रयासों से मिली थी स्वीकृति

बालोद/ दल्ली राजहरा।
आज ग्राम पंचायत कुसुमकसा में नरेगा के तहत चल रहे कार्यो का निरीक्षण जनपद सदस्य संजय बैस ने किया। पहले यह रास्ता उबड़ खाबड़ होता था। कच्ची सड़क तक का भी अभाव देखने को मिलता था।

खेत जाने में काफी परेशानी होती थी। बरसात के दलदल पार करके जाना पड़ता था। किसानों को आने जाने के लिये समस्या होती थी । किसान अपने ट्रैक्टर, बैल गाड़ी अपने खेतों तक नही ले जा पाते थे उनकी समस्या को समझते हुए रोजगार गारंटी से 9 लाख रुपये की लागत से संजय बैस ने जनपद से रोड स्वीकृत कराई। आज किसान अपने खेत से लग कर रोड बनते देख हर्षित है। उन कार्यो का निरीक्षण करते समय जनपद सदस्य संजय बैस ने इंजीनियर को गुणवत्ता पूर्वक कार्यो को कराने के निर्देश भी दिए।

You cannot copy content of this page