Sat. Sep 21st, 2024

बड़ी खबर- 15 साल से नक्सलियों के साथ जुड़कर वह खेलती थी खूनी खेल, आज पुलिस के हाथों खुद हो गई ढेर, पढ़िए छत्तीसगढ़ के इस जिले की 8 लाख इनामी महिला नक्सली की मौत कैसे हुई?

राजनांदगांव/ बालाघाट। मध्य प्रदेश की बालाघाट पुलिस ने बोरगांव इलाके में सक्रिय दो महिला नक्सलियों को मार गिराया है। जिसमें एक नक्सली शोभा गावड़े गडचिरोली की तो दूसरी नक्सली सावित्री आयते छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले की निकली है। इसके अलावा कई हथियार इन महिलाओं से बरामद हुए हैं। इस मौत के बाद जब बीजापुर की महिला नक्सली की बैकग्राउंड निकाली गई तो यह बातें सामने आई कि वह लगभग 15 साल से नक्सलियों से जुड़ी हुई थी। नक्सली बनकर कईयों के साथ खूनी खेल खेल चुकी थी। इस पर 8 लाख का इनाम घोषित था।। खूनी खेल खेलने वाली आज महिला नक्सली सावित्री व शोभा खुद ही पुलिस के हाथों ढेर हो गई। सरकार इसलिए नक्सलियों को आत्मसमर्पण की अपील करती है ताकि इस तरह उनकी मौत के बाद उनकी परिवार तबाह ना हो जाए। इस बात को समझने की जरूरत है तभी छत्तीसगढ़ व पड़ोसी राज्यो में नक्सलवाद खत्म होकर शांति कायम हो पाएगी। वरना नक्सली मुठभेड़ चलते रहेंगे। कभी हमारे जवान शहीद होंगे तो कभी नक्सली मारे जाएंगे।

देखें कैसे हुई है यह घटना
बालाघाट में शुक्रवार शनिवार की देर रात हुई मुठभेड़ में मध्य प्रदेश पुलिस ने दो महिला नक्सलियों को ढेर कर दिया। दोनों ही महिला नक्सली मध्य प्रदेश-महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ की सीमा पर सक्रिय गढ़चरोली मलाजखंड एरिया कमेटी से जुड़ी हार्ड कोर माओवादी हैं। एक छत्तीसगढ़ के बस्तर और दूसरी गढ़चिरौली की रहने वाली थी। मुठभेड़ में मारी गईं नक्सलियों के पास से अर्थ सैनिक बलों से लूटी गई अत्याधुनिक इनसास राइफल और अन्य नक्सली सामान जब्त किया गया है। दोनों पर 8 लाख रुपए का इनाम घोषित था।

पुलिस के अनुसार मध्य प्रदेश पुलिस के नक्सल उन्मूलन अभियान को बालाघाट में बड़ी सफलता मिली है। बालाघाट जिले के किरनापुर थाने की बोरगांव के जंगल में हुई मुठभेड़ शुक्रवार की देर रात से शनिवार के अलसुबह तक चली। महिला नक्सलियों की पहचान शोभा और सावित्री के रूप में की गई है। दोनों ही पिछले 15 सालों से नक्सल दलम में सक्रिय थी। एसपी अभिषेक तिवारी ने बताया हमें सूचना मिली थी लगभग 25 की संख्या में नक्सली बड़ी वारदात को अंजाम देने किरनापुर के बोरगांव में आए हैं। इस सूचना पर हमारी अलग-अलग टीमें मौके के लिए रवाना हुई, जहां कल रात और आज सुबह नक्सलियों के साथ दो बार और मुठभेड़ हुई।

पुलिस मुठभेड़ के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। इस मुठभेड़ में और भी नक्सलियों के घायल होने या मारे जाने की संभावना है। पुलिस पूरे इलाके घेर कर व्यापक सर्च ऑपरेशन चला रही है। मारी गई महिला नक्सलियों पर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र छत्तीसगढ़ दर्जनों मामले दर्ज हैं। इसमें सुरक्षाबलों पर हमला, हत्या और लूट जैसे मामले शामिल हैं।

इस पर जवानों की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गई। देर रात चली इस मुठभेड़ के बाद जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली वहां से भाग निकले। इसके बाद इलाके में सर्चिंग की गई तो मौके से दो महिला नक्सलियों के शव, इंसास राइफल और 12 बोर की एक बंदूक बरामद हुई है। मारी गई महिला नक्सलियों की शिनाख्त बीजापुर के छत्तीसगढ़ निवासी सावित्री और गढ़चिरौली निवासी शोभा के रूप में हुई है।

इससे पहले 7 नवंबर को भी बालाघाट में कान्हा नेशनल पार्क के पास मालखेड़ी के जंगल में जवानों ने मुठभेड़ में एक महिला नक्सली को ढेर किया था। ये महिला नक्सली खटिया मोचा दलम दो की बताई गई थी। पुलिस को उस दौरान भी सूचना मिली थी कि 25 से 30 नक्सली दो अलग-अलग जगहों पर हैं। टीम मौके पर पहुंची तो नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की थी।

By dailybalodnewseditor

2007 से पत्रकारिता में कार्यरत,,,,,कुछ नया करने का जुनून, कॉपी पेस्ट से दूर,,,

Related Post

You cannot copy content of this page