DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बड़ी खबर- लाटाबोड़ के इस भाजयुमो नेता की हुई मौत, पढ़िए क्या हुआ था उनके साथ?भाजपाइयों में शोक

बालोद। लाटाबोड़ के रहने वाले 42 वर्षीय भाजयुमो नेता फ़तीश साहू की आज मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक उन्हें हार्ट अटैक आया था। इलाज के लिए उन्हें बालोद अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही झलमला के पास उन्होंने दम तोड़ दिया। इस निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। तो वहीं ग्रामीण भाजपा मंडल में भी शोक का माहौल है फ़तीश साहू भाजपा ग्रामीण मंडल के पूर्व अध्यक्ष धरमलाल साहू के बेटे थे। उनके चाचा कश्चित् साहू ने बताया कि आज फ़तीश घर पर ही था। घर का कुछ काम करने के बाद वह कहीं जाने के लिए निकला था। इसी बीच उसे हार्ट अटैक आया। मैं तो बाहर था, उसे घर के अन्य सदस्य अस्पताल ले जा रहे थे। लेकिन गंगा मैया मंदिर के पास पहुंचने पर उनकी मौत हो गई। भतीजे को यह पहला ही अटैक था और यह आकस्मिक घटना घट गई।

भाजयुमो उपाध्यक्ष भी रहा फ़तीश

पार्टी से जुड़े लोगों के मुताबिक स्वर्गीय फ़तीश साहू भाजयुमो का उपाध्यक्ष भी रह चुका था। युवा प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी संभालता था। अपने क्षेत्र में चुनाव में अहम भूमिका निभाता था। इसके अलावा वह अपनी निजी जिंदगी में वीडियोग्राफर, फोटोग्राफर था। गांव में स्टूडियो चलाता था। इस निधन पर भाजपा ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष प्रेम साहू सहित वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेंद्र देशमुख, दयानंद साहू, दानेश्वर मिश्रा, विरेन्द्र साहू सहित अन्य भाजपाइयों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

You cannot copy content of this page