DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पुलिस अधीक्षक बालोद जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन पर थाना प्रभारियों के द्वारा जिले के समस्त बैंको को चेक कर सुरक्षा का जायजा लिया गया

बैंक चेकिंग के दौरान बैंक मैनेजर एवं स्टाफ को बैंक सुरक्षा के सभी मापदंडों पर ध्यान देने कमियों को पूरा करने समझाइश दी गई

आगामी दीपावली त्यौहार हेतु खाताधारकों द्वारा बैंकों से राशि निकालने के दौरान किसी प्रकार की लूट घटना से बचने सुरक्षा हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए

बालोद। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर के निर्देशन में व समस्त राजपत्रित अधिकारी जिला बालोद के पर्यवेक्षण में जिले के समस्त थाना प्रभारियों के द्वारा अपने थाना क्षेत्रों की सभी बैंको को लगातार चेक किया जा रहा है ।

आगामी दीपावली त्यौहार को देखते हुए खाताधारकों के द्वारा बैंकों से राशि निकालने के दौरान किसी प्रकार की लूट घटना न हो तथा ऐसी घटना से बचने सुरक्षा हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए । बैंक प्रबंधकाें से उनके बैंक के अंदरूनी एवं बाहरी परिसर में सीसीटीवी कैमरा लगाने एवं उसकी उचित रखरखाव, बैंक व एटीएम में अनिवार्य रूप से सुरक्षा गार्ड तैनात करने तथा आपातकालीन साइरन लगाने, नजदीकी पुलिस कंट्रोल रूम एवं थाना का मोबाईल नंबर सभी बैंक एटीएम में एड करने, बैंकिग परिसर में संदिग्ध लोगों की गतिविधियों पर नजर रखने व ऐसी सूचना त्वरित नजदीकी पुलिस थाने को देने, जैसे बैकिंग एटीएम सुरक्षा मापदंडो का जायजा लेकर उनके उचित सुरक्षा हेतु समस्त प्रबंधकों को सुझाव दिए गए तथा ऑनलाइन/फाइनेंशियल फ्रॉड से बचाव हेतु अवेयरनेस खाता से संबंधित गोपनीय जानकारी एटीएम पिन, कार्ड नंबर, सीवीवी कोड, किसी अनजान व्यक्ति को साझा न करने, थर्ड पार्टी मोबाईल बैंकिंग यूपीआई फोनपे, गुगलपे, जैसे एप्स का सुरक्षित उपयोग करने बैंक खाताधारकों की फाइनेशियल सुरक्षा महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए गए।

You cannot copy content of this page