बालोद । मंगलवार को डौंडी लोहारा थाना क्षेत्र के ग्राम सहगांव के जंगल में एक युवक व एक नाबालिग युवती की लाश फंदे पर लटकी मिली। फिलहाल पुलिस इसे आत्महत्या मान कर जांच कर रही है। अनुमान है कि दोनो प्रेमी-प्रेमिका थे। दोनों सोमवार को घर से निकले थे। इसके बाद से दोनों का कुछ पता नहीं चला। अगले दिन मंगलवार को दोनों की मौत की खबर सामने आई। मृतक युवक सहगाँव से ही लगे एक गांव का रहने वाला था आईटीआई का छात्र था तो लडकी हायर सेकेंडरी स्कूल में पढाई करती थी। चर्चा है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध था। दोनों एक दूसरे से शादी भी करना चाहते थे। पर उम्र न होने के कारण घर वाले मना भी करते थे तो साथ ही दोनों अलग अलग जाति से भी हैं हालाँकि घर वालों ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि इनके रिश्ते के बारे में उन्हें मालूम नहीं था। सोमवार को दोनों अपने-अपने घर से लापता हो गए थे। देर रात तक घर ही नहीं लौटे। जिसके बाद परिजन अपने स्तर पर तलाश कर रहे थे। लेकिन दोनों का कुछ पता नहीं चला। इस बीच मंगलवार को सहगांव के कुछ लोगों ने उनके परिजनों को सूचना दी की दोनों ने आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को भी जानकारी दी गई। दोनों के शव सहगांव के जंगल में पेड़ से लटके हुए मिले। पास में एक बाइक भी खड़ी थी. पुलिस पूछताछ में प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जिले की ये खबर भी देखें
