
बालोद।
बालोद पुलिस के हाथो खोये मोबाईल पाकर लोगों के चेहरे प्रसन्नता से खिल उठी। मोबाइल मिलने की उम्मीद खो चुके लोगों ने इसके लिए पुलिस विभाग का धन्यवाद ज्ञापित किया। कुल 102 लोगों को मोबाइल दिया गया। जिन्हें पुलिस व साइबर सेल ने काफी मशक्कत से ढूंढ निकाला है। पुुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज बद्री नारायण मीणा के आदेश पर पुलिस अधीक्षक बालोद जितेन्द्र कुमार यादव के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरिश राठौर के निर्देश एवं उप पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर, उप पुलिस अधीक्षक सायबर सेल राजेश बागडे व एसडीओपी बालोद प्रतीक चर्तुवेदी के पर्यवेक्षण व सायबर सेल प्रभारी दिलेश्वर चंद्रवंशी के नेतृत्व में साइबर जागरूकता अभियान में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत 102 नग गुम मोबाईल हैण्डसेट सायबर सेल टीम द्वारा दूसरे राज्य एवं जिलों से रिकवर किया गया। पुलिस अधीक्षक बालोद जितेन्द्र कुमार यादव के द्वारा पुलिस कार्यालय बालोद में 102 नग गुम मोबाईल हैण्डसेट उनके वास्तविक मालिक को सुपुर्द किया गया। कुल 102 नग मोबाईल कीमती 11लाख ,87 हजार 300 रूपए को पुलिस ने जब्त किया है। पहले भी बालोद पुलिस द्वारा गुम मोबाईल वितरण कार्यक्रम के माध्यम से वितरण किया जा चुका है। आज तक कुल 437 नग गुम मोबाईल बरामद कर उसके वास्तविक स्वामी को दिया गया है। बालोद पुलिस द्वारा गुम मोबाईल के आवेदनो में कार्य किया जा रहा हैं।
बिहार उड़ीसा हैदराबाद से मिले मोबाइल
सामुदायिक पुलिसिंग के तहत जिला बालोद में गुम मोबाईल के संबध में पुलिस कार्यालय सायबर सेल ,थाना, चौकी से आवेदन प्राप्त हुआ था। जिसमें कार्यवाही करते हुए सायबर सेल टीम बालोद द्वारा गुम मोबाईल हैण्डसेट कम्पनी वन प्लस, सैमसंग,नोकिया, विवो,ओप्पो, रियलमी एन्ड्रायड फोन को ट्रेस कर दूसरे राज्य बिहार, हैदराबाद, उडिसा एवं अन्य जिलों कोरिया , दुर्ग ,राजनांदगांव, कबीरधाम ,धमतरी ,महासमुंद से उसे रिकवर किया गया। पूर्व मे भी पुलिस अधीक्षक बालोद के द्वारा 335 नग गुम मोबाईल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिक को सुपुर्द किया जा चुका है। एसपी ने आर्थिक ठगी की नुकसान से बचने के लिए पुलिस द्वारा सोशल मिडिया के माध्यम से चलाये जा रहे साइबर कवच अभियान से जुड़कर सतर्क रहने का सुझाव दिया।
गुम मोबाईलों को रिकवर करनें में सायबर सेल टीम से प्रधान आरक्षक रूमलाल चुरेन्द्र, प्रधान आरक्षक भुनेष्वर मरकाम, प्रधान आरक्षक प्रेमसिंह राजपूत, आरक्षक पूरन प्रसाद देंवागन, आरक्षक संदीप यादव, आरक्षक विपिन गुप्ता, आरक्षक विवेक शाही , आरक्षक मिथलेश यादव ,आरक्षक राहुल मनहरे ,आरक्षक आकाश दुबे ,महिला आरक्षक अनिता साहू ,आरक्षक गुलजारी साहू , आरक्षक योगेश गेडाम की सराहनीय भूमिका रही।











बारिश में भीगते चावल को बचा रहे थे पति-पत्नी, घर की दीवार गिरी, पत्नी की मौत, पति घायल, बालोद जिले मे
[…] […]