DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

टीकाकरण में लगे कर्मचारियों को मिलेगी हफ्ते में एक दिन छुट्टी, जारी हुआ आदेश

स्वास्थ्य एवं बहुद्देश्यीय कर्मचारी संघ ने की थी सीएमएचओ से मांग, हुई पहल

बालोद। स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत कोविड टीका करण के लिए लगातार ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों को भी अब हफ्ते में छुट्टी मिलेगी। उन्हें साप्ताहिक अवकाश दिया जाएगा बता दें कि जब से टीकाकरण शुरू हुआ है कई कर्मचारी बिना छुट्टी लिए काम कर रहें। उन्हें छुट्टी नहीं दी जा रही थी। जिससे उन कर्मचारी में तनाव व कई तरह की परेशानी बढ़ रही थी। इस समस्या को देखते हुए स्वास्थ्य एवं बहुद्देशीय कर्मचारी संघ द्वारा सीएमएचओ को ज्ञापन देकर मांग की गई थी। जिस पर पहल करते हुए सीएमएचओ डॉ एसके मंडल ने संबंधित ब्लाक के अधिकारियों को आदेश जारी किया
कहा गया कि जो भी कर्मचारी लगातार कार्य कर रहे हैं उन्हें सप्ताह में 1 दिन छुट्टी की सुविधा दी जाए। सीएमएचओ द्वारा उक्त आदेश जारी किए जाने पर संघ के जिला अध्यक्ष घनश्याम पुरी ने उनका आभार व्यक्त किया।उन्होंने बताया स्वास्थ्य एवं बहुद्देश्यीय कर्मचारी संघ बालोद के द्वारा टीकाकरण संबंधित समय व सप्ताहिक अवकाश की मांग की गई थी। जिसे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए साप्ताहिक अवकाश का आदेश जारी किया गया।

You cannot copy content of this page