DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गन्ना उत्पादक किसानों ने जताया सरकार के प्रति आक्रोश, अंतर राशि नहीं मिलने पर ट्रैक्टर रैली निकाल दिया धरना

बालोद| खरीदी वर्ष के गन्ने की राशि में 14 रुपए 25 पैसे एक साल बाद भी नहीं मिलने से नाराज गन्ना उत्पादक किसानों ने बुधवार को बालोद बस स्टैंड में धरना प्रदर्शन किया। इसके पूर्व ट्रैक्टर रैली निकालकर नगर भ्रमण कर शासन प्रशासन को आगाह किया। धरना में वक्ताओं ने सरकार को जमकर कोसा । साथ ही यह चेतावनी भी दी कि शीघ्र ही यदि गन्ना उत्पादक किसानों की समस्या हल नहीं की गई तो आगे उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। जिला गन्ना उत्पादक किसान संघ के बैनर तले जिले के गन्ना उत्पादक किसान नया बस स्टैंड में एकत्र हो लगभग 12बजे नया बस स्टैंड से ही ट्रैक्टर लेकर सैकड़ों किसान रैली में निकले। यह रैली दल्ली चौक, घड़ी चौक, सदर बाजार होते हुए मधु चौक से जयस्तंभ चौक होते हुए धरना स्थल नया बस स्टैंड पहुंची। गन्ना उत्पादक किसान संघ के संरक्षक छगनलाल देशमुख, किसान नेता पवन साहू, गन्ना उत्पादक किसान संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. तेजराम साहू ,उपाध्यक्ष कृष्णा राम साहू, सहित ब्लाक अध्यक्ष मनोहर सिन्हा,दुलारू साहू, बलदेव साहू, ताम्रध्वज तारम ने गन्ना उत्पादक किसानों के प्रति सरकार के रवैए पर नाराजगी जाहिर की।किसान नेता पवन साहू ने कहा कि गन्ना उत्पादन कर रहे किसान अपनी परंपरागत खेती को छोड़कर इसलिए गन्ना बो रहे हैं क्योंकि सरकार व शासन प्रशासन ने आश्वासन दिया था कि गन्ना किसानों को कोई समस्या नहीं होने दी जाएगी, लेकिन यहां समस्याओं का अंबार है। गन्ना बोने से लेकर गन्ना के कटने और बिकने तक की कई समस्याओं को झेलने के बाद आज हमें गन्ने की जो तय राशि है वह राशि भी नहीं मिल रही है। संरक्षक छगन देशमुख ने बताया कि पिछले साल बिके गन्ने में से 14 रुपए 25 पैसे की राशि अभी भी बाकी है। वहीं इस साल भी के गन्ने की 80 रुपए की राशि बाकी है। इस राशि को देने के मामले में शासन प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इसलिए गन्ना किसानों को मजबूरी में आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है।उपाध्यक्ष कृष्णा राम साहू ने कहा शासन द्वारा प्रदेश में गन्ना 355 रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जा रहा है। 2020 में गन्ना पेराई का किसानों को 340 रुपए का भुगतान किया गया। शेष 14 रुपए 25 पैसे का भुगतान एक साल से नहीं हुआ है। इस संबंध में मुख्यमंत्री को कई बार अवगत करा चुके हैं, लेकिन आश्वासन के सिवाय कुछ नहीं मिला।किसानों ने चेतावनी दी कि अगर एक माह के भीतर उनका बकाया भुगतान नहीं किया गया तो वे आंदोलन को मजबूर होंगे।जिलाध्यक्ष डॉ तेज़ राम साहू ने कहा कि किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और बकाया राशि का भुगतान न होने से किसान आर्थिक संकट से गुजर रहा है।धरना प्रदर्शन में कारखाना संचालक मंडल अध्यक्ष बलदू राम साहू, सदस्य त्रिलोकी साहू ,कृपाराम साहू, देवीलाल डड़सेना ने गन्ना किसानों के मुद्दों का समाधान करने में सरकार पर विफल होने का आरोप लगाया।

इस दौरान प्रमुख रुप से संरक्षक छगन देशमुख, बल्दू राम साहू, पवन साहू, कृष्णा साहू, ब्लॉक अध्यक्ष मनोहर सिन्हा, गुरुर से दुलारू राम साहू, गुंडरदेही बलदेव साहू, डौंडीलोहारा से ताम्रध्वज ठाकुर, देवव्रत साहू, सांवत राम साहू, उमेश साहू, भोजराम साहू, कृपा राम साहू, दयानंद साहू, देवीलाल, सतीश भेड़िया, ताम्रध्वज साहू, डोलेशवर साहू सहित जिले भर के गन्ना किसान उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page