अवकाश के दिनों में मोहला विकासखंड के 06 केंद्रों पर निशुल्क कोचिंग की शुरुआत
मोहला में बच्चो की शैक्षिक दक्षता बढ़ाने के लिए अवकाश के दिनों कोचिंग संचालित
कोचिंग के लिए बच्चो में उत्साह 6 केंद्रों में 396 बच्चो की उपस्थिति
मोहला। प्रदेश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान संस्थानों में प्रवेश के लिए होने वाली चयन परीक्षाओं की तैयारी के लिए मोहला विकासखंड एक अलग पहचान रखता है। स्कूली बच्चों को प्रतियोगी परीक्षा हेतु तैयार करने के लिए मोहला टीम के द्वारा अवकाश के दिनों में बच्चों को निशुल्क कोचिंग दी जाती है। इस कड़ी में मोहला में शिखर कोचिंग पुनः प्रारंभ की गई है। आगामी 17 अप्रैल को होने वाले प्रयास आवासीय विद्यालय चयन परीक्षा की तैयारी के लिए है 6 केंद्रों में शनिवार और रविवार को निशुल्क कोचिंग बच्चों को दी जा रही है।
बीईओ राजेंद्र कुमार देवांगन ने बताया कि मोहला, गोटाटोला, रेंगाकठेरा, सोमाटोला, भोजटोला तथा वासडी में छुट्टी के दिनों में कक्षा 8वीं के बच्चों को प्रयास चयन परीक्षा की तैयारी के लिए निशुल्क कोचिंग दी जा रही है। रविवार 27 मार्च से प्रारंभ इस कोचिंग में नोडल के रूप में दिनेश सिंह, रमेश कोराम, भुवनेश्वर विश्वकर्मा, जसवंत मंडावी, मलेश मालेकर, किशोर अलेंद्र, जीवन नायक, युगल किशोर सिन्हा, धन्नू राम देवांगन, आलोक मसीह, मार्टिन मसीह ,राजकुमार यादव तथा नूतन साहू को जिम्मेदारी दी गई है। इस शिखर निशुल्क कोचिंग में बच्चों का उत्साह देखते ही बनता है। बीआरसी वर्मा ने बताया कि रविवार को संचालित कोचिंग में केंद्र मोहला में 108, गोटाटोला में 89, रेंगाकठेरा में 97, सोमटोला में 33, वासडी में 34, भोजटोला में 35 कुल 396 विद्यार्थी अध्ययन करने के लिए उपस्थित हुए। पूर्व से मोहला के 34 संकुलों में 5वीं बच्चो के लिए कोचिंग प्रत्येक सप्ताह छुट्टी के दिन लगाई जा रही है।
ज्ञात हो कि प्रयास आवासीय विद्यालय प्रदेश के 9 स्थानों पर संचालित है। जो कक्षा 9वी में ट्राइबल क्षेत्र के बच्चों को प्रवेश देता है, जिसके लिए पूरे प्रदेश में 1155 सीट है। पूर्व वर्ष मोहला विकास खंड से 121 बच्चों का रिकॉर्ड चयन हुआ था। जिसके लिए विभागीय अधिकारियों ने मोहला टीम की प्रशंसा की थी। कोचिंग के माध्यम से बच्चों को दक्ष करने की पहल को जिला शिक्षा अधिकारी आर एल ठाकुर, एसडीएम मोहला ललितादित्य नीलम तथा नोडल एपीसी सतीश ब्यौहरे ने सराहना की है।
