बालोद। केबिनेट मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया आज खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती यशोदा वर्मा जी के पक्ष में प्रचार करने के गंडई नगर पहुँची।सर्वप्रथम गंडई में चुनाव कार्यालय का उदघाटन किया और कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा के लिए डोर टू डोर प्रचार किया ।जनता से कांग्रेस के पक्ष में वोट देकर प्रचंड मतों से यशोदा वर्मा को जिताने कीअपील की।

छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार के विभिन्न विकास कार्यों का उल्लेख किया। छत्तीसगढ़ में जनता के हितों के लिए किये जा रहे लाभकारी कार्यों का उल्लेख किया। उसके पश्चात गंडई ब्लॉक के ग्राम खंडार ग्राम में सघन दौरा कर ग्रामवासियों से जनसंपर्क किया। ग्राम के महिलाओं पुरुषों के साथ बैठक कर कांग्रेस को जिताने की अपील की। चुनाव प्रचार के दौरान उनके साथ कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि गण एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
