DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

स्वास्थ्य सयोंजक कर्मचारियों के हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं हुई प्रभावित

बालोद। स्वास्थ्य सयोंजक कर्मचारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर बालोद जिले के सभी ग्रामीण स्वास्थ्य सयोंजको के अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने से जिले की स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से प्रभावित हो रही है।संघ के कार्यकारी जिलाध्यक्ष कुंदन साहू ने बताया कि बालोद जिले के 196 उप स्वास्थ्य केंद्र के 300 से अधिक ग्रामीण स्वास्थ्य सयोंजक हड़ताल पर हैं। ग्रामीण स्तर पर लोगों को सभी स्वास्थ्य सेवाएं इन्ही के द्वारा प्रदान की जाती है जैसे मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, संस्थागत प्रसव,बच्चों का टीकाकरण,टी.बी.,मलेरिया,कुष्ठ कार्यक्रम, परिवार नियोजन, बी.पी.,शुगर कि जांच,प्राथमिक उपचार, एवं सबसे महत्वपूर्ण कोरोना नियंत्रण एवं कोवीड टीकाकरण का कार्य भी इन्हीं के द्वारा की जाती है।जो पूरी तरह से प्रभावित हुई है।

इनकी प्रमुख मांगें हैं वेतन विसंगति दूर किया जाए,सम्मान जनक पदनाम दिया जाए जो सरकार ने पिछली चुनावी घोषणा पत्र में शामिल भी किया था जो 3 साल बीतने के बाद भी पूरा नही हुआ है। 2 साल से निरन्तर कोरोना महामारी में काम करने के बाद भी शासन द्वारा घोषित कोरोना भत्ता भी अभी तक नही दिया गया । जिसके वजह से आक्रोशित होकर कर्मचारियों ने आंदोलन का रास्ता अपनाया है

You cannot copy content of this page