DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

BIG.BREAKING- वहशी चोर और हत्यारा- चोरी के बाद घर वाले को जान से मार कर हो जाता था फरार,देवरी में 2017 में पड़ोसी जानकी बाई की हत्या करने वाला हुआ गिरफ्तार , देवकर में सुमन मर्डर के मामले में गिरफ्तारी के बाद बताया इसके पहले तीन और हत्या कर चुका, पुलिस हिस्ट्री जानकर रह गई हैरान

बालोद/ गुंडरदेही/ साजा। बालोद के गुंडरदेही ब्लाक के ग्राम देवरी (कचांदूर) में 2017 में एक बुजुर्ग महिला जानकी बाई साहू की अज्ञात व्यक्ति ने हत्या कर दी थी। पुलिस इस केस को अब तक सुलझा नहीं पाई थी लेकिन साजा थाना क्षेत्र के देवकर में सुमन खेतमल हत्याकांड के मामले में जांच में जुटी वहां की पुलिस ने जब देवरी के ही रहने वाले आरोपी बीरेंद्र उर्फ छोटू उइके 34 साल को संदेही के रूप में गिरफ्तार किया और उससे पूछताछ हुई तो चार-चार हत्या का राज खुल गया। देवकर में जिस महिला सुमन की हत्या हुई वह गर्भवती भी थी। पुलिस के रोंगटे खड़े हो गए जब पता चला कि एक शातिर चोर सुराग छिपाने के लिए चोरी तो करता ही था। घर पर जो मौजूद रहता था उनकी हत्या करके भी फरार हो जाता था और पुलिस उन्हें ढूंढ नहीं पाती थी। लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। साजा पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया और एक साथ चार चार हत्या का खुलासा हुआ। अब गुंडरदेही पुलिस मामले की जानकारी लगने पर साजा थाने पहुंचकर आरोपी से पूछताछ करने लगी। जहां उसने बताया कि पड़ोसी जानकी साहू को भी उसी ने मारा था। गुंडरदेही पुलिस अब आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। वहीं पुलिस सुमन की हत्या के मामले में कार्रवाई कर आरोपी को रिमांड पर जेल भेज दी है। इधर 2017 में देवरी में हुआ कत्ल पुलिस के लिए अनसुलझी पहेली बनी हुई थी। वर्षों से जांच चल रही थी। कई बार महिला के परिजन तक संदेह के दायरे में आ गए थे लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला था कि हत्या वास्तव में किसने की होगी। अंदाजा तो यही था कि चोरी के इरादे से कोई घुसा होगा फिर जेवर चुरा कर महिला की हत्या कर वहां से भागा था। जो आरोपी पकड़ा गया है वह शातिर चोर और हत्यारा है। वह चोरी के बाद सुराग मिटाने के लिए सामने वाले की हत्या करके ही भागता था ताकि पकड़ा मत जाए।

देवकर में हुई थी ऐसी घटना

देवकर निवासी खेतमल गोलछा उम्र 69 साल ने साजा थाने में 4 नवम्बर को जाकर रिपोर्ट लिखाई कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा लूटपाट करने के लिए मेरे घर के अन्दर घुसकर मेरे बहू सुमन की हत्या कर दिया है कि रिपोर्ट पर चौकी देवकर थाना साजा में अपराध क्र. 412/2020 सदर धारा 302,379, 460 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।
मामले की गंभीरता को मद्देनजर रखते हुए पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग विवेकानंद सिन्हा के सतत मॉनिटरिंग में पुलिस अधीक्षक बेमेतरा दिव्यांग पटेल द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विमल बैस को निर्देशित कर पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बेरला ममता देवांगन के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई जिसमें थाना प्रभारी साजा निरीक्षक हरप्रसाद पाण्डेय, चौकी देवकर प्रभारी उप निरीक्षक बी.आर. ठाकुर व अन्य स्टाफ को टीम में लगाया गया। चारो ओर से बंद घर में मृतिका की हत्या करना अनेक संदेहों को जन्म दिया। मौका मुआयना से यह भी प्रतीत हुआ कि घटना किसी जानकार व्यक्ति द्वारा ही की गई है। हत्या के प्रकरण में विवेचना के दौरान परीस्थिति जन्य साक्ष्य के आधार पर मृतिका के परिजन एवं आसपास के लोगो से पुछताछ की गई । डॉग स्काड एवं एफएसएल टीम को बुलाया गया।
प्रकरण में विवेचना के लिए जो टीम गठित हुई थी उनका मौके पर लगातार बने रहने एवं वैज्ञानिक तथा पुरानी पद्धति से मौके को ना छोड़ना लगातार उक्त संबंध में पूछताछ करते रहना और आरोपी पता साजी हेतु उसके रिश्तेदार परिवार आदि के यहां लगातार पुलिस के पुछताछ करने से पुलिस का दबाव बना।

हत्या से पहले उसी इलाके के ढाबे में करता था काम

पुलिस गिरफ्त में आरोपी

लगातार पुछताछ करने पर एक संदेही का नाम उजागर हुआ। जो लॉकडाउन के पहले मृतिका के घर से कुछ ही दुरी पर एक ढाबे में काम करता था। जो घटना के कुछ दिन पहले देवकर में देखा गया था , जो कि घटना के बाद से फरार हो गया था। संदेही की लगातार पता तलाश की जा रही थी । संदेही बिरेन्द्र उईके ऊर्फ छोटु उईके (ठाकुर) पिता स्वं. भगतुराम ठाकुर उम्र 34 साल साकिन देवरी (क) थाना गुंडरदेही को बालोद में पकड़ा गया।
संदेही बिरेन्द्र उईके ऊर्फ छोटु उईके (ठाकुर) से पूछताछ किए जाने पर अपराध घटित करना स्वीकार किया। और बताया कि घटना दिनांक से 02-04 दिन पहले देवकर आना और घटना स्थल से कुछ दुर में ढाबा है वहा लॉकडाउन से पहले काम करना बताया।

इस तरह की थी हत्या

मृतक सुमन गोलछा

घटना दिनांक 04.11.2020 को मौका पाकर रात्रि शाम को जब खेतमल गोलछा और उसकी पत्नि सामने गेट का ताला लगाकर चाबी को वही गमले में रख कर गया तो मौका पाकर गमले से चाबी को निकालकर सामने गेट के ताला खोलकर अंदर प्रवेश कर फिर से बाहर की ओर ताला लगा दिया। जब घर अंदर गया तो महिला मुझे देखकर चिल्लाने लगी मैने उनसे आलमारी का चाबी पुछा तो उसने अपने सास-ससुर के पास होना और चिल्लाने लगी तब वही किचन से चाकु लाकर महिला पर वार किया उसके बाद भी वह आवाज लगाने लगी तो तवा से उसके सिर पर वार किया तो बेहोश होकर गिर गई । उसके बाद आलमारी में रखे नगदी रकम एवं उसके मंगलसूत्र को निकाल पीछे के दरवाजा में लगे ताले को खोलकर भाग गया ।

इसी प्रकार पुछताछ के क्रम में आरोपी द्वारा वर्ष 2017 में अपने ग्राम देवरी (क) थाना गुंडरदेही में अपने घर के पडोस में रहने वाली जानकी बाई साहू की हत्या करना स्वीकार किया है , जिस पर थाना गुंडरदेही में अपराध क्रमांक 96/2017 धारा 302, 201 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया था।
तथा आरोपी से गंभीरता से पुछताछ करने पर आरोपी ने थाना साजा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गाडाभाठ में करीब 07 माह पूर्व हुए दोहरे हत्या को भी घटित करना स्वीकार किया और बताया कि जिस ढाबे मे वह काम करता था लाकडाउन की वजह से ढाबा बंद होने के कारण उसके पास कोई काम नही था पैसे की तंगी होने के कारण वह घुमते – घुमते ग्राम गाडाभाठ मृतक के घर पहुचाकर पानी पीने के लिए मांगा और घर अंदर घुसने लगा महिला द्वारा विरोध करने पर घर के अंदर रखे सब्बल को उठाकर महिला पर वार किया तो वह जमीन पर गिर गई। फिर जब रूम अंदर घुसकर महिला के पति को ढकेल कर उसके उपर भी वार किया जिससे वह जमीन पर गिर गया। घर के अंदर पेटी में रखे नगदी रकम को लेकर देवकर वापस आना बताया।
इस प्रकरण में थाना साजा में दिनांक 01.04.2020 को प्रार्थी सरवन जंघेल पिता रघुनंदन जंघेल उम्र 47 साल साकिन गाडाभांठा थाना साजा जिला बेमेतरा हाल पता मुर्रा भट्ठी गुढियारी जिला रायपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराया है कि उसकी मां चमारीन बाई एवं पिता रघुनंदन जंघेल को किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा दोनो के सिर में लोहे के सब्बल से मारकर गंभीर चोट पहुंचाकर लहु लूहान कर हत्या किये है कि रिपोर्ट पर अपराध सदर धारा 302 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया है।

You cannot copy content of this page