DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

धान खरीदी की तैयारी के लिए हुई अफसरों की बैठक, कलेक्टर ने दिए गए ये निर्देश

बालोद। कलेक्टर जनमेजय महोबे ने कहा कि जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में धान खरीदी के लिए सभी आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करें। धान खरीदी का कार्य शासन की प्राथमिकताओं में से है। कलेक्टर आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे। उन्होंने जिले के शतप्रतिशत पात्र किसानों का पंजीयन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा किसानों की सुविधा के लिए पंजीयन की तिथि 10 नवम्बर 2020 तक वृद्धि की गई है। धान विक्रय हेतु किसानों के पंजीयन में आ रही समस्याओं का निराकरण करें तथा शेष पात्र किसानों का पंजीयन शीघ्र कराए। उन्होंने वन अधिकार पट्टाधारी किसानों के पंजीयन की भी जानकारी ली।

कलेक्टर महोबे ने कहा कि धान खरीदी केंद्रों में साफ-सफाई, कांटा-बांट, कम्प्यूटर, आर्द्रतामापी यंत्र, बिजली, पेयजल, शौचालय आदि मूलभूत व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने नवीन धान खरीदी केन्द्रों में भी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिले में बारदाना की उपलब्धता की जानकारी ली तथा धान खरीदी के समय बारदाना की पर्याप्त व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समितियों से शेष बचे धान का शतप्रतिशत उठाव शीघ्र करा लिया जाए। कलेक्टर ने खाद्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण कर मूलभूत व्यवस्थाओं का जायजा लें।

बैठक में अपर कलेक्टर एके बाजपेयी, एसडीएम बालोद सिल्ली थॉमस, एसडीएम डौण्डीलोहारा ऋषिकेश तिवारी, एसडीएम गुण्डरदेही भूपेन्द्र अग्रवाल, डिप्टी कलेक्टर आरएस ठाकुर, जिला खाद्य अधिकारी एचएल बंजारे, जिला विपणन अधिकारी शशांक सिंह, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page