DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

हद है बदमाशी की- पानी टंकी में मिला कुत्ते का मरा हुआ पिल्ला, लोग 3 दिन से पी रहे थे इसी का पानी,कैमरे में कैद हुई जगन्नाथपुर की ये घटना

बालोद। ग्राम जगन्नाथपुर में असामाजिक तत्वों द्वारा एक घिनौनी हरकत किए जाने का मामला सामने आया है। जिसमें किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा गांव के चौराहे पर स्थित सार्वजनिक पानी टंकी में कुत्ते का पिल्ला जिंदा डाल दिया गया था। जिसकी पानी में डूबने से मौत हो गई थी। इसकी भनक तो किसी को नहीं थी।

मामला 17 मार्च को सामने आया जब पानी में दुर्गंध उठने लगी। आसपास के लोग और दुकानदार इसी टंकी का पानी पीते थे। लेकिन जब पानी में कुछ मिले होने का आभास हुआ तो टंकी खोलकर देखने पर लोग हैरान रह गए। पाइपलाइन सुधारक कामता देशमुख ने बताया कि टंकी में कुत्ते का पिल्ला मरा पड़ा हुआ था। लोगों के रोंगटे खड़े हो गए यह सोच कर कि दो-तीन दिन से लोग इसी टंकी का पानी पी रहे थे। उन्हें घबराहट सी होने लगी कि उन्हें कुछ हो ना जाए। पान ठेले के संचालक दादू कश्यप ने कहा कि उन्हें डर हो गया था कि कहीं उनकी तबीयत खराब ना हो जाए। वे डॉक्टर से सलाह लेने गए। डॉक्टर ने कहा कि अगर कोई परेशानी होती है तो इलाज जरूर करवाना। फिलहाल किसी को तो कोई परेशानी नहीं हुई है। लेकिन लोग दहशत में हैं कि अचानक किसी की तबीयत ना बिगड़ जाए। तो वही गांव के लोगों ने कुत्ते के पिल्ले को निकालकर टंकी को अच्छी तरह साफ किया। आस पास सीसीटीवी कैमरा भी लगा हुआ है। जब कैमरे का फुटेज देखा गया तो मालूम हुआ कि एक व्यक्ति साल ओढ़े हुए रात में घूम रहा था। 15 मार्च की रात करीब 11 बजे के बाद उक्त व्यक्ति द्वारा टंकी में चढ़कर कुत्ते के पिल्ले को पानी टंकी में डाल दिया गया। वह व्यक्ति कौन है इसकी पुष्टि तो नहीं हो पाई है। लेकिन हुलिया देख कर लोगों को वह जाना पहचाना लग रहा है और गांव के एक व्यक्ति पर संदेह जताया जा रहा है। फिलहाल इस घटना की लोगों के बीच कड़ी निंदा की जा रही है।

ये बड़ी खबर भी पढ़ें

You cannot copy content of this page