मलकान गिरी उड़ीसा से प्रयागराज उत्तर प्रदेश होली में गांजा खपाने कर रहा था परिवहन, बालोद पुलिस ने दबोचा



बालोद। पुरुर पुलिस ने एक बार फिर गांजा तस्करी के मामले का खुलासा किया है। होली को देखते हुए गांजा तस्कर ज्यादा मात्रा में उड़ीसा से गांजा की तस्करी कर रहे थे। नेशनल हाईवे तस्करी का जरिया हैं। इस क्रम में पुलिस की चौकसी से एक बार फिर गांजा तस्करी का भंडाफोड़ हुआ। एक आरोपी पकड़ा गया। एक फरार हो गया। आरोपी से अवैध मादक पदार्थ गांजा 01 क्विंटल 10.86 कि0ग्रा0 सहित रेनाल्ट डस्टर
कार सहित कुल रकम 2523200 रू की जप्ती की गई।
महा निरीक्षक दुर्ग रेंज ओ.पी.पाल की निर्देशन में पुलिस अधीक्षक गोवर्धन ठाकुर के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम एवं उप पुलिस अधीक्षक राजेश बागडे़ के पर्यवेक्षण में अवैध वस्तुओ के परिवहन के रोकथाम हेतु जिले में संदिग्ध व्यक्तियो एवं वाहनो की चेकिंग हेतु निर्देश प्राप्त होने पर पुलिस सहायता केन्द्र पुरूर हमराह स्टाफ के उप निरीक्षक कैलाश मरई उप निरीक्षक खगेन्द्र पठारे एवं स्टाफ के द्वारा 16 मार्च 2022 को जगतरा मंदिर के पास वाहनो की चेकिंग की जा रही थी। उसी दौरान चारामा के ओर से आने वाले एक भुरा रंग के रेनाल्ट डस्टर कार यूपी 70 डी वाई 1224 को रोककर वाहन मे सवार 02 व्यक्तियो को पुछताछ करने पर गोलमोल जवाब देने पर वाहन की चेकिंग की गई। जिस पर वाहन के अंदर पीछे सीट पर खाकी रंग के टेप से सील किया हुये पैकेट दिखाई देेने पर संदेही व्यक्तियो से बारिकी से पुछताछ करने पर कार में सवार दोनो व्यक्ति उतर कर भागने लगे। जिस पर एक व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़े। एक अन्य व्यक्ति जंगल की ओर अंधेरे में भग गया। पकड़े गये व्यक्ति ने अपना नाम लाल सिंह पिता किरण प्रसाद उम्र 36 वर्ष पता चार हासिमपुर रोड़ प्रयागराज उत्तर प्रदेश बताया तथा भागने वाले व्यक्ति का नाम मुन्ना सिंह द्वारिकागंज सुलतानपुर उत्तर प्रदेश बताया। घटना स्थल पर विधिवत कार्यवाही करते हुये आरेापी से एक क्टि. 10.86किलो ग्राम गांज किमती 2217200 रूप्ये एवं रेनाल्ट कार यूपी 70 डी वाई 1224 किमती 3 लाख सहित कुल 2523200 रूप्ये जप्त कर गिरफ्तारी कर कोर्ट आदेश पर जेल भेजा गया। उक्त कार्रवाई में निरीक्षक रोहित मालेकर थाना प्रभारी गुरूर, उप निरीक्षक कैलाशचंद्र मरई, उप निरीक्षक खगेन्द्र पठारे उप निरीक्षक शिशिर पाण्डे ,एवं आर0 लिखन साहू, संदीप यादव, गुणेश यादव, डोमेन्द्र रावटे, मल्लेश नेताम की विशेष भुमिका रही।

You cannot copy content of this page