DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद में अरूणाचल प्रदेश की शराब के साथ 4 अंतर्राज्यीय शराब तस्कर गिरफ्तार

होली के त्यौहार में खपाने के लिये आई 30 पेटी अंग्रेजी शराब गोवा विस्की कुल 1440 नग पौवा पकड़ाया

शराब तस्करी मेें प्रयुक्त वाहन ब्लैक कलर का TATA NEXON एवं बाईक पैसन प्रो को किया जप्त

.कुल 8,70,000 रूपये की शराब व वाहन हुई जब्त


बालोद। होली के त्यौहार को मद्देनजर रखते हुऐ अवैध रूप से शराब, गांजा की तस्करी को रोकने हेतु पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज ओ.पी.पाल के निर्देशन पर पुलिस अधीक्षक बालोद गोवर्धन ठाकुर के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद प्रज्ञा मेश्राम एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद श्री प्रतीक चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक मनीष शर्मा के नेतृत्व में थाना स्तर पर एक विशेष टीम तैयार किया गया। जिसके तारतम्य में 16 मार्च को पेट्रोलिंग करते समय थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक मनीष शर्मा को मुखबीर से पुख्ता सूचना प्राप्त हुई कि हर्राठेमा सियादेवी मार्ग से होते हुए कुछ व्यक्ति अधिक मात्रा में शराब लेकर बालोद की ओर आ रहे है। सूचना पर ग्राम झलमला के घोटिया तिराहा चौंक पर सियादेवी जाने के मार्ग में नाके बंदी की तैयारी से पुलिस छुप कर वाहन आने का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान ब्लैक कलर की कार के सामने एक मोटर सायकल गाड़ी के सामने पायलेटिंग करने वाले दो वाचर और ब्लैक कलर की टाटा नैक्सान कार से बैठे दो संदेहियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया तथा टाटा नैक्सान की चेकिग करने से 30 पेटी अंग्रेजी शराब गोवा विस्की कुल 1440 नग पौवा कुल 259.200 ब्लक लीटर बरामद किया गया। संदेहियों को बरामद शराब के साथ थाना लाकर अपराध क्रमांक 116/22 धारा 34(2), 36 आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।
प्रकरण की संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष शर्मा, सउनि धरम भुआर्य, आरक्षक छन्नु बंजारे, पुनमचंद खरे, विवके आनंदधीर, मुकेष देवागंन, संदीप यादव, भागीरती उईके का सराहनीय भूमिका रही है।

You cannot copy content of this page