DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

EXCLUSIVE- पोती ने की थी आत्महत्या, उकसाने व दुष्कर्म के आरोप में प्रेमी को हुआ है जेल, अब गांव वाले कर रहे रिपोर्ट दर्ज कराने वालों को परेशान, दादा ने की एसपी से शिकायत

शिकायतकर्ता प्रेमलाल साहू

बालोद। बालोद ब्लॉक के ग्राम चिराईगोड़ी में जंगलराज का किस्सा सामने आ रहा है। ऐसा इसलिए कहना पड़ रहा है क्योंकि गांव के कुछ लोग दुष्कर्म व आत्महत्या के मामले को दबाने पर तुले हुए हैं। एक लड़की ने प्रेमी द्वारा शादी से ठुकराए जाने पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस केस में आरोपी प्रेमी को पिछले महीने जेल भी हो चुका है। लेकिन उसे सजा क्या मिली है, लड़की के परिजनों को गांव वाले सजा देना शुरू कर दिए हैं और थाने में रिपोर्ट लिखवाने पर अब उनके परिवार वालों को परेशान किया जा रहा है। लड़की के दादा प्रेम लाल ने एसपी व बालोद थाने में इसकी शिकायत की है कि उन्हें परेशान किया जा रहा है। गांव वाले उन पर दबाव बना रहे हैं कि थाने में रिपोर्ट क्यों लिखा गया है, हमें पहले से क्यों नहीं बताया गया। रिपोर्ट वापस ले लो और समझौता कर लो। इस तरह के दबाव भरी बातें करके लड़की के दादा को मनाने का दौर चल रहा है। 3 दिन से गांव बंद करके बैठक ली जा रही है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस के कुछ लोगों का भी इसमें सपोर्ट मिल रहा है। इन शिकायतों के साथ दादा ने आवेदन दिया है और सुरक्षा की मांग की है। बता दें कि जिला मुख्यालय बालोद से 8 किलोमीटर दूर इस गांव में आत्महत्या के मामले को दबाने का प्रयास चल रहा है और पुलिस प्रशासन कुछ नहीं कर पा रहे हैं। दादा आवेदन के बाद अब देखने वाली बात होगी कि मामला किस मोड़ पर जाता है।

देखिए किस तरह का दिया गया है आवेदन, किन लोगों के नाम से हुई है शिकायत

You cannot copy content of this page