BREAKING- सिकोसा के एटीएम में चोरी का प्रयास, पैसे निकालने की कोशिश, तोड़फोड़ कर भागा चोर



गुंडरदेही। थाना क्षेत्र के ग्राम सिकोसा में एक बैंक के एटीएम में अज्ञात चोर ने चोरी का प्रयास किया है। एटीएम में तोड़-फोड़ कर पैसा ना निकाल पाने के कारण चोर वहां से भाग गया है। जिला सहकारी बैंक शाखा सिकोसा के मैनेजर जीआर सिवाना ने मामले की शिकायत गुंडरदेही थाने में की है घटना 4 से 5 नवंबर की रात की बताई जा रही है। सुबह इसका खुलासा हुआ। जब बैंक कर्मचारी ग्रामीणों के जरिए घटना की जानकारी मिलने के बाद बैंक पहुंचा। बैंक मैनेजर के मुताबिक एटीएम से पैसे नहीं निकले हैं। पैसे निकालने के प्रयास में तोड़फोड़ किया गया है। थाने में रिपोर्ट लिखवा दी गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए अज्ञात आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

You cannot copy content of this page