DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

7 फरवरी से गायब है युवक, 7 दिन बाद भी घर नहीं लौटा, इधर पुलिस नहीं दर्ज कर रही गुमशुदगी की रिपोर्ट

बालोद।डौंडीलोहारा ब्लॉक के संजारी चौकी क्षेत्र के ग्राम अछोली का रहने वाला एक युवक कोमल कुमार उर्फ कीर्तन साहू विगत 7 फरवरी से लापता है। परिजन लगातार खोजबीन कर रहें लेकिन कुछ हासिल नहीं हो पाया है। चिंतित परिजन संजारी पुलिस चौकी भी पहुंचे थे लेकिन पुलिस ने उनकी रिपोर्ट भी दर्ज नहीं की। पुलिस का कहना है कि कहीं गया होगा आ जाएगा। रिपोर्ट लिखाने की फिलहाल जरूरत नहीं है। परिजनों का कहना है कि कोमल की मानसिक स्थिति कुछ दिन से ठीक नही लग रही थी। वह कुछ परेशान था। क्यों घर से निकला है समझ नही आ रहा है। ना कुछ पता चल रहा है। लगातार खोजबीन जारी है। परिजनों को चिंता है कि कहीं कोई अनहोनी ना हो जाए। पिछले साल ही कोमल की शादी हुई है। पिता राम प्रसाद साहू ने लोगों से अपील की है कि उनके बेटे के बारे में कहीं कोई भी खबर मिले तो मोबाइल नंबर 7697332245 या फिर 8120796330 में सूचना दें।

ये खबरें भी पढ़ें

You cannot copy content of this page