DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ब्रेकिंग- डौंडीलोहारा में दर्दनाक हादसा- खड़ी ट्रक के पीछे टकराए तेज रफ्तार बाइक सवार, दो की मौके पर मौत

बालोद/डौंडीलोहारा। डौंडीलोहारा थाने से लगभग 1 किलोमीटर दूर ग्राम सिवनी के पास एक सड़क हादसे में पखांजूर क्षेत्र के रहने वाले दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना लगभग 1 घंटे पूर्व शाम 7 बजे की है। दोनों युवक बाइक से डौंडीलोहारा की ओर आ रहे थे। ट्रक का क्लच खराब हो गया था। जिससे वह बंद हालत में बिना किसी संकेतक के खड़ी थी। तभी पीछे से तेज रफ्तार से बाइक सवार आए और ट्रक के पीछे घुस गए। मौके पर ही दोनों युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद डौंडीलोहारा पुलिस टीम पहुंची व मृतकों के शव को जो ट्रक के पीछे फंसा हुआ था, उन्हें बमुश्किल से निकाला गया। आगे की कार्रवाई में पुलिस जुटी हुई है। मृतकों के पास मौजूद आधार कार्ड से उनकी पहचान की जा रही है। ट्रक दल्ली राजहरा से लोहारा की ओर आ रहा था। इसमें मक्के का दाना भरा हुआ था।

आधार कार्ड के हिसाब से मृतकों में एक का नाम कौशिक सरकार निवासी छोटे कापसी पखांजुर व दूसरे का नाम राकेश मंडल निवासी बारदा उत्तर बस्तर कांकेर है।

इधर ये भी पढ़ें

You cannot copy content of this page