DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शिक्षक एल बी संवर्ग के पदोन्नति को लेकर संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग दुर्ग को टीचर्स एसोसिएशन ने सौंपा मांग पत्र..पदोन्नति के विषयों पर संचालक से मुलाकात कर की चर्चा

बालोद— छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन बालोद के जिलाध्यक्ष दिलीप साहू एवं जिला सचिव नरेंद्र साहू ने बताया कि शिक्षक एल बी से माध्यमिक शाला प्रधान पाठक पदोन्नति के लिए संयुक्त संचालक शिक्षा का टीचर्स एसोसिएशन द्वारा मुलाकात कर आभार व्यक्त किया गया! व छ ग टीचर्स एसोसिएशन के प्रांतीय उपाध्यक्ष,संभाग प्रभारी विनोद गुप्ता ने मुलाकात कर पदोन्नति के विषय मे मांग पत्र सौंपा। जिसमे प्रमुख रूप से शिक्षक एल बी से माध्यामिक शाला प्रधान पाठक के पदोन्नति वरिष्ठता सूची की त्रुटि से जो वरिष्ठ शिक्षक एल बी से वंचित हुए है उन्हें पदोन्नति का लाभ दिया जाए।इस पर अभ्यावेदन संभागीय कार्यालय में देने कहा गया।वर्तमान में शिक्षक एल बी से माध्यमिक शाला प्रधान पाठक के पदोन्नति एवम कार्यभार ग्रहण उपरांत सभी रिक्त पदों में सह्ययक शिक्षक एल बी से उच्च वर्ग शिक्षक एल बी पदोन्नति के पद में शामिल किया जाए ,जिस पर सहमति दी गई ।
सह्ययक शिक्षक एल बी से उच्च वर्ग शिक्षक एल बी पदोन्नति के लिए जारी होने उपरांत दावा आपत्ति के पर्याप्त समय दिया जाए।
सह्ययक शिक्षक एल बी से उच्च वर्ग शिक्षक एल बी की पदोन्नति के उपरांत पदांकन काउंसलिंग के माध्यम से पदांकन किया जाए।
दृष्टि बाधित मुखराम सिंग कुशवाहा शिक्षक एल बी की पदोन्नति एम एस खुटेरी रंग से 45 किलोमीटर दूर एम एस जोरा तराई गुंडरदेही हुआ है ।इसके लिए नजदीक का कोई विद्यालय देने संघ ने बात रखी।मुलाकात के दौरान प्रमुख रूप से प्रांतीय महामंत्री ओम प्रकाश पांडे,जिलाध्यक्ष गोपी वर्मा राजनांदगांव, शत्रुहन साहू जिलाध्यक्ष दुर्ग, राकेश तिवारी,कमल वैष्णव जिला उपाध्यक्ष,जीवन वर्मा जिला सचिव,ब्लॉक अध्यक्ष किशन देशमुख,वकील बेग मिर्जा,संजय चंद्राकर,मार्कण्डेय साहू,जागेश्वर साहू,,नारद साहू रिखी राम चंद्रवंशी,द्वारिका धुर्वे आदि उपस्थित रहे।

One comment
सुरडोंगर में बलवा- अवैध कब्जा का ऐसा अंजाम- गांव वालों ने लिया कानून को हाथ में, कब्जाधारी लोगों का

[…] शिक्षक एल बी संवर्ग के पदोन्नति को लेक… जब डीएसपी को बच्चों ने सुनाई राजगीत…..राजगीत पर पुलिस टीम सहित शिक्षक हुए गदगद……आत्मानन्द इंग्लिश स्कूल में अभिव्यक्ति कार्यक्रम का हुआ आयोजन….. चिटफंड कम्पनी के फरार 8 डायरेक्टर्स को पकड़ने ओडिसा पहुंची थी बालोद पुलिस, पता चला 1 डायरेक्टर मर चुका, 1 गिरफ्तार,6 फरार, पढ़िए पैसों की धोखेबाजी की कहानी,,,, Post Views: 14 Tags: Dailybalodnews.com […]

You cannot copy content of this page