
दादु सिन्हा, धमतरी। जब डीएसपी रागनी तिवारी आत्मानंद इंग्लिश स्कूल अपने टीम के साथ अभिव्यक्ति कार्यक्रम के तहत जागरूकता कार्यक्रम पहुंची तो बच्चो ने डीएसपी को वापस जाते वक्त मनपसंद गाना पूछा तो वहीं डीएसपी रागनी तिवारी ने राजगीत सुनाने की बात कही। बच्चों ने बड़े सुर भरे आवाज से डीएसपी रागनी तिवारी को राजगीत सुनाया। दरअसल छत्तीसगढ़ पुलिस के द्वारा अभिव्यक्ति कार्यक्रम का आयोजन स्कूलों में किया जा रहा है। जिसके चलते शक्ति टीम जिले के प्रत्येक स्कूलों में पहुंच कर जागरूकता कार्यक्रम किया जा रहा है। रागनी तिवारी ने बताया कि शक्ति टीम द्वारा शुक्रवार को आत्मानंद इंग्लिश मिडियम स्कूल बठेना धमतरी में जाकर महिलाओं की सुरक्षा एवं उनकी शिकायतों का त्वरित निराकरण के उद्देश्य से अभिव्यक्ति ऐप के बारे में जानकारी दी गई। अभिव्यक्ति ऐप महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु विशेष रूप से बनाया गया है।
इस एप्लीकेशन में महिलाएं, बालिकाएं अपनी समस्या ऑनलाइन दर्ज करा सकती हैं। साथ ही ऑनलाइन अपनी शिकायतों के निराकरण का स्टेटस भी देख सकती हैं। अभिव्यक्ति महिला सुरक्षा संबंधी पंप्लेंट वितरण कर हेल्पलाइन नंबर दिया गया।छात्राओं को इस संबंध में बताकर जागरूक किया गया।









सुरडोंगर में बलवा- अवैध कब्जा का ऐसा अंजाम- गांव वालों ने लिया कानून को हाथ में, कब्जाधारी लोगों का
[…] […]