DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ब्रेकिंग- सराफा व्यापारी के दुकान से उठाईगिरी,अज्ञात व्यक्ति ने किया लाखो का सोना पार….जांच में जुटी पुलिस

दादु सिन्हा, धमतरी। धमतरी शहर के कोष्टापारा वार्ड के एक सराफा व्यापारी के दुकान में उठाईगिरी का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार नीरा गोल्डन हाउस में दोपहर में लाखों का सोना पार हो गया। कोष्टापारा स्थित सराफा व्यवसायी तारा बंगानी अपने दुकान नीरा गोल्डन हाऊस में अकेला बैठकर काम रहा था। उसी समय एक व्यक्ति जिसकी उम्र लगभग 50 वर्ष बताया जा रहा है, जो दुकान पहुंचा और बोला मुझे मंदिर में चढाने के लिए सोने का तार चाहिए और उसने 800 रूपए उस व्यवसायी को नगद दिया और फिर उस व्यक्ति ने दूसरी बार फिर सोने का तार मांगा, और 2 हजार रूपए एडवांस लेकर कुछ देर में आने की बात कही।उस व्यक्ति के जाने के बाद व्यवसायी ने 1 ग्राम के तार बनाने के लिए जैसे ही दराज खोला तो उसमें रखा लगभग 70 ग्राम सोना जिसकी कीमत लगभग 3 लाख 50 हजार बतायी जा रही है, जो पार हो गया। जिसकी शिकायत उसने सिटी कोतवाली थाने को दी। पुलिस घटना स्थल पहुंचकर आसपाास के लोगो से पुछताछ कर रही है एवं कैमरा से संबंंधित को ढूंढने का प्रयास भी किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें

You cannot copy content of this page