DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

EXCLUSIVE- रेलवे के इंजीनियर ने लगाया भाजयुमो नेता व कपड़ा व्यवसाई सौरभ लुनिया पर पत्नी से बदसलूकी का आरोप, दुकान पहुंचकर की वीडियो रिकॉर्डिंग, बढ़ गया मामला, हुआ विवाद, दोनों पक्ष से दल्ली थाने में केस दर्ज, देखिए वीडियो और खबर

देखिये वीडियो क्या हुआ था भाजपा नेता के दुकान में

दल्लीराजहरा। बालोद जिले के दल्ली राजहरा शहर में एक रेलवे कर्मचारी जूनियर इंजीनियर रोहित कटारे द्वारा अपनी पत्नी के साथ कपड़ा व्यवसाई व भाजपा, भाजयुमो नेता सौरभ लुनिया पर बदसलूकी का आरोप लगाया गया है। तो वही सौरभ लुनिया द्वारा भी रेलवे कर्मी पर धमकाने व गाली-गलौच का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों से दल्ली थाने में मामला दर्ज किया गया है। विवाद की वजह रेलवे कर्मी की पत्नी द्वारा भाजपा नेता के कपड़ा दुकान अभिनंदन क्लॉथ सेंटर से कपड़े खरीदे जाने और उसे वापस करने के दौरान अभद्रता किए जाने की बात सामने आ रही है। पुलिस दोनों पक्ष से एफ आई आर दर्ज कर जांच में जुटी हुई है। वहीं इस केस का रोचक पहलू यह है कि स्वयं रेलवे कर्मी द्वारा पत्नी के शिकायत किए जाने के बाद दुकान पहुंच कर बकायादा दुकानदार की वीडियो रिकॉर्डिंग की गई है फिर विवाद भी शुरू हो गया है। यह वीडियो दल्ली राजहरा के कई ग्रुप में वायरल भी हो रहा है। आप इस खबर व हमारे यूट्यूब चैनल dailybalodnews.com पर भी देख सकते हैं।

देखिए किसने किस तरह का लगाया आरोप?

रेलवे के जूनियर इंजीनियर रोहित कटारे द्वारा लिखाई गई रिपोर्ट-

मै रेल्वें विभाग में जूनियर इंजीनीयर के पद पर कार्यरत हूं. दिनांक 01.11.2020 को मेरी पत्नी प्रिया कटारे एवं मेरा भाई सत्यनारायण कटारे दिपावली को देखते हुए दल्लीराजहरा के अभिनंदन क्लाथ स्टोर से कपड़े लेकर वापस घर आये। उसी दिनांक को रात में लाये हुए कपड़े को पहन कर देखे तो एक दो कपड़ा टाईट होने लगा। रात होने से मेरी पत्नी दिनांक 02.11.2020 को टाईट कपड़ो को वापस करने अभिनंदन क्लाथ स्टोर गई । वहां जाकर मेरी वाईफ ने दुकानदार सौरभ एवं उनके पिता को वापस कर बड़ी साईज देने हेतू आग्रह की। जिस पर दुकान मालिक द्वारा मेरी पत्नी के साथ पहले अभद्रता पूर्वक व्यवहार किये। बाद में टाईट कपड़े को बदल कर दिये। तथा इस दौरान बहुत सारे ग्राहको के सामने मेरी पत्नी को जलील कर अनाप सनाप शब्दो का प्रयोग कर परेशान किये । मैं ड्यूटी में बाहर था। उक्त बातों को मेरी पत्नी ने फोन से बतायी। चूंकि मैं शाम को लगभग 7 – 8 बजे घर पहुंचा । शाम होने से मैं अपनी पत्नी को समझा कर घर में सो गया। दिनांक 03.11.2020 को सुबह का खाना खा कर 12.00 बजे लगभग मैं अभिनंदन क्लाथ स्टोर गया और मेरे द्वारा काउंटर मे बैठे दुकान के मालिक सौरभ लुनिया से पूछा कि कपड़ा बदलने के नाम पर कल दिनांक मेरे पत्नी के साथ क्यो बुरा व्यवहार किये हो। तब सौरभ लुनिया क्रोधित होकर गालिया देकर मुझे दुकान से भगाने लगा। मैने गाली देने से मना किया तो मारने की धमकी देकर सौरभ लुनिया के पिता भी दुकान पर पहुंचे और अन्य कुछ लोग मिलकर बिना सोचे समझे मेरे कालर पकड़कर हाथ मुक्का से मारपीट किये। आज इसे जान से मार देंगे की धमकी देने लगे। धमकी देकर कहने लगे दुकान का शटर गिराओं आज इसे बंद करके मारेंगे। तब मैं अपने आप को बचाकर बाहर निकला। घटना के समय मेरा भाई सत्यनाराण और रोशन उपस्थित थे। जो घटना को देखे सुने है। वहां पर भीड़ इकट्ठी होते देख मैं वहां से भागकर घर आ गया। मारपीट से मुझे चेहरा, पीठ, सीना में चोट आया है ।

अब पढ़िए भाजपा नेता व व्यवसायी सौरभ लुनिया ने क्या लिखाई है रिपोर्ट में-

सौरभ लुनिया भाजयुमो नेता

मैं वार्ड क्रमांक 25 मेन रोड न्यू मार्केट राजहरा का रहने वाला हूं। अभिनंदन क्लाथ स्टोर का दुकान का मालिक हूं। दिनांक 01.11.2020 को एक महिला एवं पुरूष एक बच्चे के साथ मेरे दुकान के कपड़ा खरीदने आये थे। जिन्हे उनके पसंद का कपड़ा मैं दिया हूं एवं रसीद दिया गया है। दिनांक 02.11.2020 को वही महिला जो अपने आप को रेल्वें कालोनी की रहने वाली बताई, वो कल ले गये कपड़ा को पसंद नही है ,बोलकर बदलने आयी थी, तब मैने उन्हे बोला कि हमारे दुकान में बिका हुआ माल वापस नही होगा तथा वह महिला मुझे धमकी देने लगी,कैसे मुझे कपड़ा को वापस नही करोगें। अभद्रता पूर्वक बात कर मुझे तथा मेरे पिता जी कनक लुनिया को डराने लगी। तब हमने सहजता से उसे विवाद नही करना है, सोच कर कपड़ा को बदल दिया। आज दिनांक 03.11.2020 को रेल्वें कालोनी का रोहित नामक व्यक्ति अपने अन्य दो साथी के साथ करीबन 11.50 बजे मेरे दुकान में आया और अपने मोबाईल से दुकान का विडियों बनाकर बोलने लगा कल तुम लोग मेरी पत्नी से अभद्र व्यवहार किये हो। महिला से ऐसी बातें करते है क्या? गालिया देते जोर-जोर से चिल्लाने लगा। जिससे मुझे और वहां मौजूद लोगो को सुनकर बुरा लगा। तब मेरे पिता जी उपर के दुकान से नीचे आये। उन्होने भी उसे मना किया कि आप हमारे ग्राहक है। ग्राहक जैसे रहें, किन्तु वह व्यक्ति बात नही मानकर बाजू में खड़े मेरे छोटे बेटे हार्दीक को पकड़कर खीचने लगा और बोलने लगा कि तुम्हारे लड़के को ट्रक के नीचे फेंक दुंगा। जिससे उसके हाथ में चोट आयी है । हम लोगो का कालर पकड़कर अपने अन्य दो साथियों के साथ रोहित झुमा झटकी करने लगा। घटना को मेरे दुकान के कर्मचारी एवं आस पास के व्यापारी देखे सुने है। घटना को देखकर जब व्यापारी आने लगे तब रोहित अपने अन्य दो साथियों के साथ मुझे और मेरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गया । मैं और मेरा परिवार उसके धमकी से डर गए थे, इस कारण रिपोर्ट करने बाद में आया हूं।

You cannot copy content of this page