DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

नशामुक्ति के खिलाफ साहू समाज का महाअभियान…युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव प्रेमकिशन ने नशा छोड़ने युवाओं से की अपील..

भिलाई। साहू समाज युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संदीप साहू के नेतृत्व एवं प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी के मार्गदर्शन में नशा मुक्ति को लेकर के चलाई जाने वाली प्रदेश व्यापी जनजागरण अभियान की चरणबद्ध पदयात्रा रायगढ़ के पवित्र बाबाधाम से सत्यनारायण बाबा के दर्शन लाभ एवं आशीर्वाद के साथ शुरू हो गई है।

यह क्रमबद्ध पदयात्रा पूरे प्रदेश में चार से पांच स्तरो में पूरी होगी, पहले स्तर की शुरुआत बाबा धाम रायगढ़ से शुरू हो गई है जो तीन दिनों तक चलेगी। साहू समाज युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव प्रेमकिशन साहू ने नशा मुक्ति के लिए चलाए जाने वाले इस जनजागरण अभियान के संयोजक संदीप साहू की तारीफ करते हुए पूरे प्रदेश के समाज के युवाओं को इस पदयात्रा में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता के साथ इस अभियान को सफल बनाने की अपील की।

You cannot copy content of this page