DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

हद है- दुधली में 2 किलो अधिक तौला जा रहा था धान, प्रबंधन ने भी स्वीकारी, भाजपा किसान मोर्चा ने किया मामला उजागर

बालोद। इस बार धान खरीदी में जमकर राजनीति हो रही है। चाहे बात भाजपा की हो या कांग्रेस के धान खरीदी एक बड़ा मुद्दा उभर कर सामने आया है। जिस पर दोनों पक्ष की नजर है। एक गलतियां छुपाने तो एक गलतियां उजागर करने में लगा हुआ है। जहां एक ओर बारदाना एक बड़ा मुद्दा बना हुआ है तो धान खरीदी की निगरानी भी राजनीति का हिस्सा बन गई है। इस क्रम में भाजपाइयों द्वारा धान खरीदी की बारीकी से निगरानी की जारी है। इसके लिए बकायदा मंडल ब्लॉक जिला स्तर पर भी निगरानी टीम बनाई गई है। भाजपा किसान मोर्चा इस निगरानी समिति का नेतृत्व कर रही है और अलग-अलग स्तर पर निगरानी टीम बनाकर धान खरीदी केंद्रों में दबिश दी जा रही है। जहां किसान अपनी समस्या बता रहे हैं। कई जगह गड़बड़ी भी पाई जा रही है तो कुछ जगह निगरानी के डर से प्रबंधन व्यवस्था भी सुधार रहें हैं। इस क्रम में भाजपा किसान मोर्चा का एक दल धान उपार्जन केंद्र मालीघोरी (दूधली )में किसानों द्वारा तौल से अधिक धान तौलने की शिकायत पर आकस्मिक निरीक्षण किया। उक्त सोसाइटी में किसानों से प्रति बोरा 2 किलो अधिक लिया जा रहा था। जिसकी पुष्टि गलती स्वीकारते हुए स्वयं वहां के अधिकारी द्वारा की गई। इस अवसर पर जिला महामंत्री भाजपा देवेंद्र जयसवाल जिला पंचायत सदस्य होरी लाल रावटे प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सोमेश् साहू जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा तोमन साहू युवा मोर्चा अध्यक्ष योगेंद्र तिवारी मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा सुरेश देशमुख अबरार सिद्दकी आदि उपस्थित रहे। भाजपा नेताओं ने इस गलती के लिए प्रबंधन को चेतावनी दी कि ऐसा जानबूझकर ना करें। किसानों के साथ अन्याय ना करें। भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष तोमन साहू ने कहा कि कई सोसायटियों में इस तरह की शिकायतें प्राप्त हो रही है। लगातार हमारी टीम सोसाइटी में जाकर निगरानी कर रही है।

इधर कलेक्टर ने धान उपार्जन केन्द्र धनेली और अरमरीकला का किया आकस्मिक निरीक्षण


कलेक्टर जनमेजय महोबे ने आज गुरूर तहसील के धान उपार्जन केन्द्र धनेली और अरमरीकला का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने धान विक्रय करने आए किसानों से चर्चा की। किसानों ने बताया कि उन्हें धान उपार्जन केन्द्र में किसी तरह की परेशानी नहीं है। कलेक्टर ने समिति प्रबंधकों से धान उपार्जन केन्द्रों में अब तक धान विक्रय कर चुके किसानों की संख्या, उपार्जित धान की मात्रा तथा बारदाना की उपलब्धता की जानकारी ली। कलेक्टर ने उपलब्ध बारदानों को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने धान उपार्जन केन्द्रों में पेयजल, विद्युत व्यवस्था, नमीमापक यंत्र आदि की जानकारी ली। कलेक्टर ने धान उपार्जन केन्द्रों कोविड-19 के गाइडलाईन का पालन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने धान उपार्जन केन्द्रों में धान उठाव की प्रगति की भी जानकारी ली। इस अवसर पर एस.डी.एम श्रीमती रश्मि वर्मा मौजूद थी।

संबंधित खबर

बड़ी खबर

You cannot copy content of this page